Upcoming IPO: बिजली, पानी और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी मुंबई बेस्ड ईपीसी कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड को आईपीओ के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने 30 सितंबर, 2024 को सेबी के पास अपने आईपीओ दस्तावेज जमा कराए थे.
प्रोमोटर्स बिक्री करेंगे हिस्सेदारी
आईपीओ में 900 करोड़ रुपए तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में प्रोमोटर राकेश अशोक मरखेडकर की ओर से 100 करोड़ रुपए तक के शेयरों की बिक्री करेंगे. पब्लिक इश्यू से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. इसमें इन जरूरतों के लिए 625.5 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.
कंपनी का कारोबार विस्तार
विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड एक तेजी से विस्तार करने वाली भारतीय ईपीसी फर्म है, जो टर्नकी आधार पर डिजाइन से लेकर कमीशनिंग तक व्यापक सेवाएं प्रदान करती है. यह एक एसेट-लाइट मॉडल के साथ काम करती है, जिससे यह अचल संपत्तियों में न्यूनतम निवेश के साथ अधिक ऑर्डर निष्पादित करने में सक्षम है. कंपनी बिजली, पानी और रेलवे बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है.

पावर सेक्टर के कारोबार से जुड़ी है कंपनी
बिजली क्षेत्र में, विक्रान इंजीनियरिंग ने बिजली ट्रांसमिशन के लिए 400 केवी तक और एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशन के लिए 765 केवी तक की कई योजनाओं के तहत परियोजनाएं पूरी की हैं. इसने 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण भी किया है और सोलर ईपीसी परियोजनाओं और स्मार्ट मीटरिंग में इसका अनुभव है.
विक्रान इंजीनियरिंग के क्लाइंट्स
31 अगस्त, 2024 तक, विक्रान इंजीनियरिंग ने 22 राज्यों में काम पूरा किया था. 11 राज्यों में 44 परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया और 17 राज्यों में चल रही प्रोजेक्ट्स को पूरा किया. कंपनी के ग्राहकों में एनटीपीसी लिमिटेड, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ तेलंगाना लिमिटेड, मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (पीएचईडी), और राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन (एसडब्ल्यूएसएम) शामिल हैं.
कंपनी का ऑर्डरबुक
कंपनी की ऑर्डर बुक 31 मार्च, 2022 तक ₹517.34 करोड़ से बढ़कर 31 मार्च, 2024 तक ₹2114.80 करोड़ हो गई. DRHP में उल्लिखित CRISIL रिपोर्ट के मुताबिक विक्रान इंजीनियरिंग ने वित्तीय वर्ष 2022 से 2024 के बीच PAT में 236.94% की CAGR वृद्धि और EBITDA में 130.02% की CAGR वृद्धि के साथ लाभप्रदता में सबसे तेज़ ग्रोथ एक्सपीयरिंस किया.
आईपीओ के लिए मैनेजर्स
कंपनी को प्री-आईपीओ निवेशकों जैसे इंडिया इन्फ्लेक्शन ऑपर्च्युनिटी फंड, आशीष कचोलिया, मुकुल अग्रवाल, नेगेन एआईएफ के साथ-साथ अन्य पारिवारिक कार्यालयों और एचएनआई निवेशकों का समर्थन प्राप्त है. पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड और सिस्टमैटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
