Upcoming IPO LG Electronics: इलेक्ट्रोनिक अप्लाएंसेस और फ्रीज बनाने वाली टॉप कंपनियों में से एक एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया अब आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के शेयर जल्द ही दोनों इंडेक्स में लिस्ट हो सकते हैं। आइए इसके बारे में आपको डिटेल्स बताते हैं।

कंपनी ने पिछले साल फाइल किया था DRHP (LG Electronics IPO)
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया(LG Electronics India IPO) ने पिछले साल दिसंबर में मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) फाइल किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 15,000 करोड़ रुपये की पब्लिक ऑफरिंग करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने आईपीओ के लिए रोड शो भी शुरू किया है।
कंपनी इतने बिलियन जुटाने की कर रही है तैयारी (LG Electronics IPO Details)
इससे पहले अक्टूबर 2024 में दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई मोटर्स की भारतीय यूनिट को शेयर बाजार में लिस्ट किया गया था। इस आईपीओ ने $3.3 बिलियन फंड जुटाया था। हालांकि, आज कंपनी का शेयर प्राइस 2.10% की गिरावट के साथ 1807 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जबकि इसका इश्यू प्राइस 1960 रुपये निर्धारित किया गया था। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीओ से ये कंपनी $1 बिलियन से $1.5 बिलियन तक की राशि जुटा सकती है।
कंपनी का रिवेन्यू ग्रोथ (LG Revenue Growth)
डीआरएचपी के अनुसार, एलजी के होम अप्लायंसेज और एयर सॉल्यूशन डिवीजन ने 2024 में 73.77% - 78.97% रेवन्यू जेनरेट किया था, जिसमें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और टीवी का रिवेन्यू 33.71% - 16.31% रहा था।
कंपनी के चेयरमैन ने भारत के लिए कही ये बात (LG Electronics Company IPO)
एलजी कॉर्प के चेयरमैन और सीईओ कू क्वांग-मो मेगा आईपीओ लॉन्च की तैयारी के दौरान फरवरी में भारत भी आ सकते हैं। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronics India IPO News) के मैनेजिंग डॉयरेक्टर होंग जू जियोन ने एक मीडिया रिपोर्ट में बताया कि भारत ग्लोबल कॉपरेशन के लिए सबसे तेजी से बढ़ते देशों में से एक के रूप में उभरा है। ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन हब के रूप में भारत अब मल्टीनेशनल ऑपरेशन में अपनी खास भूमिका को मजबूत करते हुए 'मेक इन इंडिया' के नजरिए को लीड कर रहा है। होंग जू जियोन ने ये भी लिखा, "भारत न केवल एक गेटवे है, बल्कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर विकास प्राप्त करने की नींव है।"
इसके साथ ही उन्होंने इसपर भी जोर दिया है कि भारत न केवल 2047 तक विकसित देश बनने की दिशा में आर्थिक विकास का मार्ग बनाने की प्लानिंग करता है बल्कि इसके साथ ही देश को ग्लोबल पावरहाउस बनने के लिए मजबूत आधार बनाने पर फोकस करता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications