Ken Enterprises Limited IPO: अगर आप आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक खास मौका आ रहा है। केन एंटरप्राइजेज का आईपीओ जल्द खुलने वाला है। ये आईपीओ 5 फरवरी को खुलेगा और निवेशकों के पास इसमें निवेश करने के लिए 7 फरवरी तक का समय है। आइए इससे जुड़ी हुई आपको बाकि सारी डिटेल्स भी बताते हैं।

केन एंटरप्राइजेज आईपीओ का प्राइस बैंड (Ken Enterprises Limited IPO Price Band)
केन एंटरप्राइजेज का आईपीओ 83.65 करोड़ रुपये का फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। इस इश्यू में 61.99 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिनकी कीमत 58.27 करोड़ रुपये होगी और 27.00 लाख शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे, जिनकी कीमत 25.38 करोड़ रुपये होगी।
केन एंटरप्राइजेज आईपीओ की कीमत ₹94 प्रति शेयर है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 1200 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹1,12,800 है। एचएनआई के लिए मिनिमम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (2,400 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,25,600 है।
इस दिन होगा अलॉटमेंट (Ken Enterprises Limited IPO Subscription Date)
केन एंटरप्राइजेज आईपीओ 5 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 7 फरवरी, 2025 को बंद होगा। केन एंटरप्राइजेज आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 10 फरवरी को होने की उम्मीद है। केन एंटरप्राइजेज आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और ये लिस्टिंग 12 फरवरी तय की गई है।
कौन है इस आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर? (Ken Enterprises Limited IPO Details)
कॉरपोरेट मेकर्स कैपिटल लिमिटेड केन एंटरप्राइजेज आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। केन एंटरप्राइजेज आईपीओ के लिए मार्केट मेकर गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड है।
कंपनी के बारे में हम जानकारी
ये कंपनी कपड़े से जुड़ा बिजनेस करती है। साल 1998 में निगमित केन एंटरप्राइजेज लिमिटेड कपड़ा प्रोडक्शन के बिजनेस में लगी हुई है। कंपनी अलग-अलग प्रयोजनों के लिए कपड़े बनाती है, जिनमें परिधान, इंडस्ट्रियल, तकनीकी, शर्टिंग और घरेलू सामान शामिल हैं।
कंपनी ग्रेज फैब्रिक्स के निर्माण में लगी हुई है। वे अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के इचलकरंजी और उसके आसपास स्थित जॉब-वर्क के आधार पर ग्रेज फैब्रिक के प्रोडक्शन के लिए तीसरे पक्ष की मैन्युफैक्चरिंग सर्विस का उपयोग करते हैं।
कंपनी का बिजनेस मॉडल क्वालिटी और कस्टमर सेटिस्फेशन पर अधिक है, जो ऑर्डर-टू-ऑर्डर आधार पर नियमित और टिकाऊ ग्रेज और तैयार कपड़े की आपूर्ति करता है। प्रोडक्शन सेक्टर में ग्रेज़, कलर्ड हुए, प्रीटेंड और RFD/PFD कपड़े शामिल हैं।
More From GoodReturns

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications