Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में एक के बाद एक पब्लिक इश्यू लॉन्च हो रहे. इस कड़ी में एक और नाम जुड़ने वाला है. विक्रन इंजीनियरिंग (Vikran Engineering) ने पब्लिक इश्यू के लिए आवेदन भर दिया है. कंपनी की योजना फ्रेश इश्यू के जरिए फंड जुटाने की है. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स भी शेयर जारी करेंगे. दरअसल, कंपनी फंड के जरिए कैपिटल जरूरतों को पूरा करेगी. इसके अलावा सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों को भी पूरा करेगी. कंपनी में शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशकों जैसे मुकुल अग्रवाल, आशीष कचौलिया समेत अन्य की हिस्सेदारी है.
₹1000 करोड़ जुटाने की है योजना
विक्रन इंजीनियरिंग, एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है. यह बिजली, जल और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनी है. कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोसपेक्टस (DRHP) फाइल किया है. कंपनी IPO के जरिए 1000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है, जिसमें 900 करोड़ रुपए की रकम फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाई जाएगी. साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 100 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है.
OFS में प्रोमोटर हिस्सेदारी बेचेंगे. इसमें राकेश अशोक मार्खेडकर हिस्सेदारी बेचेंगे. फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि IPO से मिली कुल रकम में से 625.5 करोड़ रुपए का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल के लिए करेगी. साथ ही सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए खर्च करेगी.

विक्रन इंजीनियरिंग का कारोबार
विक्रन इंजीनियरिंग देश की दिग्गज EPC कंपनी है, जोकि कई तरह के सेक्टर में कारोबार करती है. इसमें पॉवर, वॉटर और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य शामिल है. मैनेजमेंट को EPC सेक्टर में काम करने का 3 दशक का अनुभव है. कंपनी ने पावर सेक्टर में अलग-अलग तरह के स्कीम के तहत पावर ट्रांसमिशन के लिए 400kV, एक्स्ट्रा हाई वोल्टाज सब-स्टेशन के लिए 765 kV तक, 132 KV ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट पूरा किया है. साथ ही कंपनी ने सोलर EPC का भी कारोबार किया है.
कंपनी ने 31 अगस्त, 2024 तक आंकड़ों के मुताबिक 22 राज्यों में काम पूरा किया. 11 राज्यों में 44 प्रोजेक्ट्स को पूरा किया है. साथ ही 17 राज्यों में 34 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. क्लाइंट लिस्ट में NPTC, पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्युशन कंपनी लिमिटेड, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्युशन कंपनी लिमिटेड, मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, डिस्ट्रिक्ट वाटर एंड सेनिटेशन मिशन समेत अन्य शामिल हैं.
कंपनी के दमदार फाइनेंशियल्स
Vikran Engineering की आय FY24 में 49.56% बढ़कर 791.43 करोड़ रुपए रही. यह FY23 में 529.18 करोड़ रुपए रही थी. टैक्स के बाद मुनाफा 74.67% बढ़कर 74.83 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले 42.84 करोड़ रुपए रहा. IPO के लिए Pantomath Capital Advisors Private Limited और Systematix Corporate Services Limited बुल रनिंग लीड मैनेजर्स हैं.
Vikran Engineering में प्री-IPO में India Inflection Opportunity Fund, आशीष कचौसिया, मुकुल अग्रवाल, Negen AIF के साथ अन्य फैमिली ऑफिस और HNI निवेशक निवेशित हैं.
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
