Upcoming IPO: आईपीओ बाजार में एक और पब्लिक इश्यू खुलने की तैयारी में है. मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने हैदराबाद बेस्ड माइनिंग फर्म मिडवेस्ट लिमिटेड (Midwest IPO) के आईपीओ को मंजूरी दे दी है. कंपनी की योजना आईपीओ (IPO News) के जरिए 650 करोड़ रुपए जुटाने की है. कंपनी का कारोबार नेचुरल स्टोर की खोज, माइनिंग, एक्सप्लोरेशन, मार्केटिंग, डिस्ट्रिब्युशन और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है. माइनिंग कंपनी आईपीओ (IPO) से मिली रकम का इस्तेमाल कारोबारी ऑपरेशंस और डेवलपमेंट स्कीम को सपोर्ट के लिए खर्च करेगी.
OFS में हिस्सा बेचेंगे प्रोमोटर्स
IPO डॉक्युमेंट्स के मुताबिक कंपनी पब्लिक इश्यू (Midwest Public Issue) में 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 250 करोड़ रुपए तक के नए शेयर जारी करेगी. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में प्रोमोटर सेलिंग होगी, जिसमें 400 करोड़ रुपए तक की बिक्री होगी. पात्र कर्मचारियों के पास आईपीओ (IPO) में जारी कुछ हिस्सा रिजर्व होगा. बता दें कि ऑफर फॉर सेल में प्रमोटर कोलारेड्डी रामा राघव रेड्डी की ओर से 360 करोड़ रुपए तक और श्री गुंटका रवींद्र रेड्डी की ओर से 40 करोड़ रुपए तक की हिस्सा बिक्री होगी.
नेचुरल स्टोन माइनिंग पर फोकस
मिडवेस्ट लिमिटेड (Midwest Limited) की शुरुआत साल 1981 में हुई. कंपनी ने ग्रेनाइट, संगमरमर, क्वार्टजाइट, क्वार्ट्ज और भारी खनिज रेत जैसे नेचुरल स्टोन के माइनिंग में अहम स्पेश्यालिटी हासिल की है. पिछले 3 फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने सालाना औसतन 1.37 मिलियन क्यूबिक मीटर ग्रेनाइट की माइनिंग की है. इस आंकड़े में बिक्री योग्य और बेकार ग्रेनाइट दोनों शामिल हैं.

मिडवेस्ट लिमिटेड कारोबार (Midwest Business)
कंपनी (Midwest Limited Business) भारत में ब्लैक गैलेक्सी ग्रेनाइट की सबसे बड़ी प्रोड्युसर और एक्सपोर्टर है, जिसके पास फाइनेंशियल ईयर 2024 के दौरान इस प्रीमियम किस्म के लिए भारतीय एक्सपोर्ट मार्केट का 23% हिस्सा होगा. DRHP में CRISIL रिपोर्ट का जिक्र है, जिसके मुताबिक मिडवेस्ट ने FY2024 के दौरान 48,249 क्यूबिक मीटर ब्लैक गैलेक्सी ग्रेनाइट का एक्सपोर्ट किया. यह एब्सोल्यूट ब्लैक ग्रेनाइट का भी एक दिग्गज प्रोड्युसर है.
मिडवेस्ट (Midwest IPO) के हालिया प्रोडक्ट में क्वार्टजाइट और लाज़ा ग्रे मार्बल शामिल हैं. इन सामग्रियों को आयातित मार्बल और क्वार्टजाइट के विकल्प के रूप में B2B2C रणनीति के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है, क्योंकि उनकी समान सौंदर्य और कार्यात्मक विशेषताएं हैं. कंपनी को उम्मीद है कि इस विस्तार से अगले साल से रेवेन्यू में बढ़त होगी.
आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल (Midwest IPO Fund)
कंपनी ने आईपीओ से जुटाई रकम (Midwest IPO) के इस्तेमाल को लेकर भी प्लान बताया है. इसके तहत 127.05 करोड़ रुपए मिडवेस्ट नियोस्टोन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्वार्ट्ज ग्रिट और पाउडर प्रोसेसिंग प्लांट के फेज-II के लिए वर्किंग कैपिटल पर खर्च होगा. फिर 25.75 करोड़ रुपए इलेक्ट्रिक डंप ट्रकों की खरीद के लिए आवंटित किए जाएंगे. इसके अलावा 3.26 करोड़ रुपए कुछ माइन्स में सोलर एनर्जी को इंटीग्रेट करने के लिए खर्च होगा. कंपनी ने बताया कि 53.80 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कर्ज भुगतान के लिए करेगी. साथ ही अन्य बची रकम को जनरल कॉरपोरेट जरूरतों के लिए खर्च करेगी.
आईपीओ के लिए लीड मैनेजर्स (IPO book-running lead managers)
मिडवेस्ट ने 30 सितंबर, 2024 को सेबी के पास अपने आईपीओ के डॉक्युमेंट्स (IPO Documents) जमा किए. कंपनी ने आईपीओ (IPO Lead mnagers) के लिए डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेडको बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है. वहीं, केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
