Upcoming IPO: आईपीओ बाजार में कमाई का एक और मौका मिलने वाला है. क्योंकि डायवार्सिफाइड इंजीनियरिंग फर्म ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड ने सब्सिडियरी कंपनी के आईपीओ को लेकर बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, कंपनी की सब्सिडियरी ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (जीईएमएल) आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) पर विचार कर रही है. आईपीओ का ऐलान 1 दिसंबर को हुई बोर्ड मीटिंग के दौरान किया गया. हालांकि, इसके लिए जीईएमएल के शेयरहोल्डर्स की मंजूरी की आवश्यक होगी.
बोर्ड ने दी आईपीओ को मंजूरी
ग्रीव्स कॉटन ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में आईपीओ को लेकर जानकारी दी. इसके मुताबिक ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड की एक अहम सब्सिडियरी कंपनी जीईएमएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 दिसंबर 2024 को आयोजित अपनी बैठक में जीईएमएल के शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन जीईएमएल के इक्विटी शेयरों की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश ("आईपीओ") को मंजूरी दे दी है.
कंपनी का कारोबार
प्रस्तावित आईपीओ में इक्विटी शेयरों का नया इश्यू और कुछ मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बिक्री के लिए प्रस्ताव (ओएफएस) दोनों शामिल होंगे. हालांकि, आईपीओ साइज , प्राइस और पार्टिसिपेंट्स के बारे में की पूरी डीटेल्स बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स के साथ परामर्श के बाद फिक्स किया जाएगा. बताते चलें कि ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. यह दोपहिया और तिपहिया दोनों बाजारों में काम करता है. कंपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया सेगमेंट में अपने 'एम्पीयर' ब्रांड ई-स्कूटर के लिए जानी जाती है.

भारत में आईपीओ की धूम
प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट REIT IPO 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध है. यह भारत का पहला रजिस्टर्ड स्मॉल और मीडियम रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (SM REIT) है. ₹352.91 करोड़ की शेयर बिक्री पूरी तरह से एक नया इश्यू है, जिसका ्प्राइस बैंड ₹10 लाख और ₹10.5 लाख प्रति यूनिट के बीच फिक्स किया गया है.
निसस फाइनेंस सर्विसेज़ ने 4 दिसंबर को अपना आईपीओ खोलने की योजना बनाई है, जिसका टारगेट नए इक्विटी शेयरों और ओएफएस के माध्यम से ₹114.24 करोड़ जुटाना है. इस बीच, एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स का आईपीओ 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा, जिसकी कीमत सीमा ₹90-₹95 प्रति शेयर निर्धारित की गई है.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
