Upcoming IPO: आईपीओ बाजार में एक और कंपनी पब्लिक इश्यू लॉन्च करने की तैयारी में है. जीईएफ कैपिटल पार्टनर्स द्वारा समर्थित ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) की ओर बढ़ रही है. कंपनी ने सेबी को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा कर दिया है. इसमें 300 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में प्रोमोटर ग्रुप और सेलिंग शेयरहोल्डर्स की बिक्री शामिल है. ओएफएस में 10 मिलियन इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी.
OFS में प्रोमोटर्स करेंगे हिस्सा बिक्री
डीआरएचपी में कंपनी ने बताया कि 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 300 करोड़ रुपए नए शेयर जारी किए जाएंगे. साथ ही ओएफएस में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक 1 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे. फाइनेंशियल ईयर 2022 से 2024 के दौरान सेक्टर के अन्य कंपनियों के मुकाबले कंपनी की स्थिति OPBDIT के CAGR के लिहाज से दूसरे पायदान पर रही, जोकि 56.45% रही. फाइनेंशियल ईयर 2024 में रिटर्न ऑन इक्विटी यानी RoE के लिहाज से भी दूसरे पायदान पर रही. इसका RoE 29.12% पर रहा. जबकि RoCE 28.16% रहा.
ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज, प्री-इंजीनियर्ड स्टील बिल्डिंग (PEB) इंडस्ट्री में तीसरे सबसे बड़े उत्पादक के तौर पर कायम है. क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक EPS पैकेजिंग बिजनेस में EPACK का मार्केट शेयर फाइनेंशियल ईयर 2024 में 8 फीसदी रहा. प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में कंपनी करीब 60 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. अगर प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पूरा होता है तो यह अमाउंट फ्रेश इश्यू से घटाया जाएगा.

फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
DRHP में कंपनी ने बताया कि राजस्थान के अलवर में नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए कैपेक्स पर 101.62 करोड़ रुपए खर्च करेगी. इसके अलाव आंध्र प्रदेश के ममबट्टु यूनिट 4 में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के विस्तार के लिए 58.10 करोड़ रुपए खर्च करेगी. साथही 70 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कर्ज भुगतान के लि करेगी. बाकी बची रकम को सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए खर्च करेगी.
आईपीओ में रिजर्व होगा हिस्सा
सेबी को भेजे डॉक्युमेंट में कंपनी ने बताया कि आईपीओ में जारी होने वाले कुल शेयरों में कैटेगरी वाइज रिजर्वेशन होगा. इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्युशनल बायर्स के लि 50 फीसदी हिस्सा रिजर्व होगा. इसके अलावा गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 15 फीसदी और 35 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व होगा.
ईपैक प्रीफैब टेक के फाइनेंशियल परफॉ़र्मेंस
कंपनी ने बतया कि 30 सितंबर, 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक प्री-फैब बिजनेस के लिए ऑर्डरबुक 658.54 करोड़ रुपए रहा, जबकि पेंडिंग ऑर्डरबुक 654.70 करोड़ रुपए रहा. EPack Prefab Technologies Limited की आय फाइनेंशियल ईयर 2024 में सालना आधार पर बढ़कर 904.90 करोड़ रुपए हो गई, जोकि पिछले साल 656.76 करोड़ रुपए रही थी. इसी दौरान प्रॉफिट 23.97 करोड़ रुपए से बढ़कर 42.96 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
आईपीओ के लिए मैनेजर्स अपॉइंट
आईपीओ के लिए मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल और मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर बुकरनिंग लीड मैनेजर्स नियुक्त किए गए हैं. जबक केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को रजिस्ट्रार होंगे. आईपीओ के बाद ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे.
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications