Upcoming IPO: आईपीओ बाजार में जोरदार हलचल है. इस कड़ी में एक और आईपीओ खुलने को तैयार है. जीबी लॉजिस्टिक्स कॉमर्स लिमिटेड का आईपीओ 24 जनवरी से खुल जाएगा. SME सेगमेंट की कंपनी ने अपने आगामी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है. यह प्रति इक्विटी शेयर 95-102 रुपए पर तय किया गया है. 25.07 करोड़ रुपए का यह आईपीओ 28 जनवरी को बंद हो जाएगा. शेयरों की लिस्टिंग बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे.
एक लॉट में मिलेंगे 1200 शेयर
आईपीओ में निवेशकों को कम से कम 1,200 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. आईपीओ पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू है, जिसमें 24.57 लाख इक्विटी शेयर शामिल हैं. इसका फेस वैल्यू 10 रुपए है. प्राइस बैंड की अपर लिमिट पर कंपनी का लक्ष्य इस ऑफरिंग के जरिए 25.07 करोड़ रुपए जुटाना है.
फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
आईपीओ से मिली रकम को कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों, ट्रक चेसिस और बॉडी खरीदने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी. जीबी लॉजिस्टिक्स कॉमर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रशांत एन लखानी ने कहा कि यह आईपीओ उनकी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

जीबी लॉजिस्टिक्स का कारोबार
जीबी लॉजिस्टिक्स कॉमर्स लिमिटेड लॉजिस्टिक्स सेक्टर में काम करती है, जो विभिन्न प्रकार के लॉजिस्टिक्स सॉल्युशंस ऑफर करती है. इनमें रेगुलर फुल-ट्रक लोड ट्रांसपोर्ट, स्पेशल हैंडलिंग सर्विसेज, मल्टी-लेयर डिलीवरी और मानक डिलीवरी सेक्टर्स के बाहर शिपमेंट शामिल हैं. कंपनी ने वित्तीय वर्ष 24 के लिए 115.62 करोड़ रुपए का कंसो आय और 4.86 करोड़ रुपए का PAT दर्ज किया.
आईपीओ मैनेजर्स नियुक्त
एसकेआई कैपिटल सर्विसेज आईपीओ के लिए एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त है, जबकि मशीतला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड को आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.
More From GoodReturns

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications