Upcoming IPO: शेयर बाजार में जून के पहले हफ्ते में ही बाथरूम एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी के आईपीओ की एंट्री होने वाली है। गंगा बाथ फिटिंग्स का आईपीओ जल्द आने वाला है। ये आईपीओ 32.65 करोड़ रुपये का है। इस फ्रेश इश्यू के जरिए 66.63 लाख शेयर जारी किए जाएंगे।

आईपीओ का प्राइस बैंड
गंगा बाथ फिटिंग्स आईपीओ का प्राइस बैंड ₹46 से ₹49 प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ में निवेश के लिए मिनिमम लॉट साइज 3000 शेयर का है।
कब खुलेगा इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन?
यह आईपीओ 4 जून से खुलेगा और इसका सब्सक्रिप्शन 6 जून को बंद होगा। इसके शेयरों का अलॉटमेंट 9 जून को होने की उम्मीद है। गंगा बाथ फिटिंग्स का यह आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग डेट 11 जून तय की गई है।
रिटेल निवेशकों को मिनिमम ₹1,38,000 का निवेश करना होगा। एचएनआई (HNI) निवेशकों के लिए मिनिमम निवेश 2 लॉट यानी 6,000 शेयरों का है, जिसकी कुल लागत ₹2,94,000 होती है।
ये है कंपनी के प्रमोटर्स
गंगा बाथ फिटिंग्स आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर जावा कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है। इस इश्यू का रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को बनाया गया है। कंपनी के प्रमोटर तुषारकुमार विट्ठलदास तिलवा, श्री जिमी तुषारकुमार तिलवा और श्री साजन तुषारभाई तिलवा हैं।
कंपनी के बारे में जानकारी
गंगा बाथ फिटिंग्स लिमिटेड की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। यह कंपनी बाथरूम से जुड़ी कई तरह की फिटिंग्स और एक्सेसरीज बनाती और सप्लाई करती है, जैसे सीपी टैप्स (क्रोम प्लेटेड नल), शावर, सैनिटरी वेयर, एबीएस फिटिंग्स, डोर हैंडल, वैनिटीज सिंक आदि।
कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी आधुनिक है, जिससे यह अपने ग्राहकों की गुणवत्ता से जुड़ी मांगों को पूरा कर पाती है। यह कंपनी ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट भी बनाती है और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करती है।
गंगा बाथ फिटिंग्स अपने ब्रांड "GANGA" के तहत भारतभर में ग्राहकों को पर्सनल सर्विसेस भी देती है। इसके प्रोडक्ट में CP बाथ फिटिंग्स जोकि क्रोम-प्लेटेड नल और फिटिंग्स जो मजबूत और बेहतर डिजाइन वाले होते हैं। सैनिटरी वेयर, PTMT टैप्स, स्टेनलेस स्टील शावर, ABS एक्सेसरीज भी इसमें शामिल हैं। कंपनी का फोकस क्वालिटी, कस्टमर सैटिस्फैक्शन और समय पर डिलीवरी पर है।
कंपनी का नेट प्रॉफिट
वित्त वर्ष 2022-23 में गंगा बाथ फिटिंग्स लिमिटेड का नेट प्रॉफिट केवल 0.31 करोड़ रुपये था। लेकिन 2023-24 में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना नेट प्रॉफिट बढ़ाकर 2.48 करोड़ रुपये कर लिया। इसके अलावा, दिसंबर 2024 तक के नौ महीनों में कंपनी ने 32.31 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया और इसी अवधि में उसका नेट प्रॉफिट 4.53 करोड़ रुपये रहा।
आईपीओ से जुटाए फंड का इस्तेमाल कहां करेगी कंपनी?
कंपनी गंगा बाथ फिटिंग्स आईपीओ से मिलने वाली फंड का यूज मशीनरी की खरीद जैसे कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए करेगी। इसके अलावा कंपनी के द्वारा लिए गए कुछ उधारों का भुगतान या पहले से भुगतान करने के लिए किया जाएगा। कंपनी अपने बिजनेस के वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी करेगी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
