Upcoming IPO: पिछले महीने यानी अक्टूबर में शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए आईपीओ में कमाई के कई मौके मिले हैं। अब यह सिलसिला आगे बढ़ते हुए इस महीने नवंबर में भी जारी रहने वाला है। नवंबर का पहला हफ्ता निवेशकों के लिए बहुत खास रहने वाला है। 3 नवंबर से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह में IPO मार्केट में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी, क्योंकि Lenskart और Studds जैसे बड़े आईपीओ खुल चुके हैं और जिसमें निवेशकों के पास पैसा लगाने का मौका है। वहीं Groww, Pine Labs, Finbud जैसे नाम निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं।

ऐसे में यदि आप भी आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपको एक से एक बड़ा मौका मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन से बड़े आईपीओ खुलने वाले हैं। इनके प्राइस बैंड समेत फुल डिटेल जानते हैं...
अगले हफ्ते खुलने वाले IPO
Groww IPO (Billionbrains Garage Ventures)
सब्सक्रिप्शन 4 नवंबर को खुलेगा जो 7 नवंबर को बंद होगा। ऑफर के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया गया है जबकि लॉट साइज 150 शेयर का है। आईपीओ की लिस्टिंग 12 नवंबर को BSE और NSE पर होगी।
Shreeji Global FMCG IPO
ऑफर का साइज 85 करोड़ रुपये है और यह इश्यू 4 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 7 नवंबर को बंद होगा। आईपीओ के लिए 120-125 रुपये प्राइस बैंड तय किया गया है जबकि लॉट साइज 1000 शेयर का है। शेयर 12 नवंबर को NSE SME पर लिस्ट होंगे।
Pine Labs IPO
यह ऑफर 7 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 11 नवंबर को बंद होगा। अलॉटमेंट 12 नवंबर को और लिस्टिंग 14 नवंबर को BSE, NSE पर होगा। प्राइस बैंड फिलहाल घोषित नहीं है।
Curis Lifesciences IPO
यह ऑफर 7 से 11 नवंबर तक खुलेगा। आईपीओ के लिए 120-128 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया गया है जबकि लॉट साइज 1000 शेयर का है। इश्यू का साइज 27.52 करोड़ रुपये है। यह आईपीओ NSE SME पर 14 नवंबर को लिस्ट हो सकता है।
पहले से खुले हुए IPO
Lenskart Solutions IPO
ऑफर का साइज 7,278.02 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 31 अक्टूबर को खुला था जो 4 नवंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड 382-402 रुपये है और लॉट साइज 37 शेयर का है। शेयर की लिस्टिंग 10 नवंबर को होगी।
Studds Accessories IPO
ऑफर का साइज 455.49 करोड़ रुपये है। इश्यू 30 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था जो 3 नवंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड 557-585 रुपये तय किया गया है और लॉट साइज 25 शेयर का है। आईपीओ की लिस्टिंग 7 नवंबर को हो सकती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications