Upcoming IPO This Week: बहुत सारे रिटेल निवेशकों को आईपीओ का इंतजार होता है। अगर आप आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करना पसंद करते हैं तो अगला हफ्ता आपके लिए खास होने जा रहा है। अगले हफ्ते 3 नए आईपीओ (IPO) खुलने जा रहे हैं। निवेशकों के पास इन आईपीओ में इंवेस्ट करने का तगड़ा मौका है। आइए इनके बारे में आपको एक-एक करके सारी डिटेल देते हैं।

मंगल कंप्यूसोल्यूशन आईपीओ (Mangal Compusolution IPO)
मंगल कंप्यूसोल्यूशन आईपीओ का फिक्स प्राइस इश्यू 16.23 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से 36.06 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। ये आईपीओ 12 नवंबर, 2024 को खुलेगा और 14 नवंबर को बंद होगा। मंगल कंप्यूसोल्यूशन आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 18 नवंबर को होने की उम्मीद है। ये आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 20 नवंबर, 2024 तय की गई है। मंगल कंप्यूसोल्यूशन आईपीओ की कीमत ₹45 प्रति शेयर है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 3000 शेयर है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹135,000 है। एचएनआई के लिए मिनिमम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (6,000 शेयर) है, जिसकी राशि ₹270,000 है।
आपको बता दें कि जावा कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड मंगल कॉम्प्यूसोल्यूशन आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। मंगल कॉम्प्यूसोल्यूशन आईपीओ के लिए मार्केट मेकर रिखव सिक्योरिटीज है। मंगल कम्प्यूसोल्यूशन छोटे और बड़े बिजनेस को ग्राहकों की स्पेसिफिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लैपटॉप, डेस्कटॉप, सर्वर और अन्य डिवाइस सहित योग्य आईटी हार्डवेयर प्रोडक्ट्स प्रदान करता है।
जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन आईपीओ (Zinka Logistics Solutions IPO)
ये आईपीओ 1,114.72 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू 2.01 करोड़ शेयरों के नए इश्यू का कॉम्बिनेशन है, जो कुल 550.00 करोड़ रुपये है और 2.07 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश कुल 564.72 करोड़ रुपये है। जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ 13 नवंबर को खुल रहा है और ये 18 नवंबर को बंद होगा। पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 259-273 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
इस आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 19 नवंबर को होने की उम्मीद है। बीएसई, एनएसई पर ये आईपीओ लिस्ट होगा और लिस्टिंग 21 नवंबर की तय की गई है।
जिंका लॉजिस्टिक्स आईपीओ लॉट साइज 54 इक्विटी शेयर है और उसके बाद 54 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल्स में है। जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन का ब्लैकबक ऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो ट्रक ऑपरेटरों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए भुगतान, टेलीमैटिक्स, माल बाजार और वाहन वित्तपोषण सर्विस देता है।
ओनिक्स बायोटेक आईपीओ (Onyx Biotec Limited IPO)
ओनिक्स बायोटेक आईपीओ 29.34 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 48.1 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। ओनिक्स बायोटेक आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 21 नवंबर, 2024 के दिन होगी। ओनिक्स बायोटेक आईपीओ 13 नवंबर, 2024 को खुलेगा और 18 नवंबर को बंद होगा। ओनिक्स बायोटेक आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 19 नवंबर को होने की उम्मीद है।
ओनिक्स बायोटेक आईपीओ का मूल्य बैंड 58 -61 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 2000 शेयर है। खुदरा निवेशकों द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 122,000 रुपये है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (4,000 शेयर) है, जिसकी राशि 244,000 रुपये है।
इसके अलावा आपको बता दें कि 13 नवंबर को स्विगी आईपीओ और एक्मे सोलर होल्डिंग की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। वहीं, 14 नवंबर को Niva Bupa Health Insurance Company के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications