Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट के लिहाज से नया साल भी धमाकेदार रहने का अनुमान है. क्योंकि कई कंपनियों आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आवेदन दे रहे. इसमें गुड़गांव बेस्ड अर्थूड सर्विसेज लिमिटेड का नाम भी शामिल हो गया है. कंपनी ने आईपीओ के लिए पूरी तैयार कर ली है. इसके लिए कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा कर दिया है.
आईपीओ में फ्रेश शेयर और ओएफएस होगा
आईपीओ में शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपए होगा. पब्लिक इश्यू में फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) दोनों शामिल होंगे. नए इश्यू के जरिए कुल 36 लाख इक्विटी शेयर जारी होंगे. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल में प्रमोटर्स 42 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की योजना बना रहे हैं.
एम्प्लॉई के लिए होगा रिजर्वेशन
ओएफएस में डॉ. कविराज सिंह के 27.30 लाख इक्विटी शेयर और अशोक कुमार गौतम के 14.70 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे. बता दें कि इस ऑफरिंग में पात्र कर्मचारियों के पास आरक्षित सदस्यता हिस्सा होगा. अपने आरक्षित हिस्से में बोली लगाने वाले कर्मचारियों को छूट भी मिलेगी.

अर्थूड सर्विसेज लिमिटेड का कारोबार
2012 में शुरुआत करने वाली अर्थूड सर्विसेज का कारोबार एनर्जी, एनवायरमेंट और जलवायु परिवर्तन सेक्टर्स से जुड़ा हुआ है. कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के माध्यम से 10 करोड़ रुपये तक की प्रतिभूतियां जारी करने पर विचार कर सकती है, जो बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (BRLMS) के परामर्श के अधीन है. इस प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाई गई कोई भी धनराशि नए निर्गम की राशि को कम कर देगी.
फंड का कहां होगा इस्तेमाल
नए इश्यू से जुटाई गई रकम में से 30 करोड़ रुपए तक फंडिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए है. यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रही है. लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.
इक्विटी शेयरों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बीएसई लिमिटेड दोनों पर लिस्ट करने की योजना है. साथ ही इस रणनीतिक कदम का लक्ष्य अर्थूड सर्विसेज की बाजार उपस्थिति और वित्तीय क्षमताओं को बढ़ाना है.
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
