Upcoming IPO: शेयर बाजार में जल्द ही एक और आईपीओ एंट्री करने जा रहा है। Crizac IPO का साइज कुल ₹860 करोड़ का है। ये इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा जिसमें 3.51 करोड़ शेयरों को ऑफर किया जाएगा। यह IPO 2 जुलाई से खुल रहा है और 4 जुलाई को बंद हो जाएगा।

आईपीओ का प्राइस बैंड
Crizac IPO का प्राइस बैंड ₹233 से ₹245 प्रति शेयर तय हुआ है। अगर आप रिटेल निवेशक हैं तो आपको कम से कम 61 शेयर के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी न्यूनतम निवेश राशि करीब ₹14,213 बनती है। इस आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट 7 जुलाई को हो सकती है। इसके बाद, कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। शेयर लिस्टिंग की 9 जुलाई है।
sNII यानी स्मॉल नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स को कम से कम 14 लॉट यानी 854 शेयर के लिए आवेदन करना होगा। वहीं, bNII यानी बड़े नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स को मिनिमम 67 लॉट यानी 4,087 शेयर में निवेश जरूरी है।
कंपनी के प्रमोटर्स
इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, आनंद राठी सिक्योरिटीज लिमिटेड, क्रिजैक आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। एमयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिंक इंटाइम) इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। वहीं, डॉ. विकास अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल और मनीष अग्रवाल कंपनी के प्रमोटर्स हैं।
कंपनी के बारे में डिटेल
Crizac Limited की शुरुआत 2011 में हुई थी। यह कंपनी एक B2B एजुकेशन प्लेटफॉर्म है, जो एजेंट्स और दुनियाभर के हाई एजुकेशन इंस्टीट्यूट के लिए इंटरनेशनल स्टूडेंट रिक्रूटमेंट सॉल्यूशंस ऑफर करती है। Crizac मुख्य रूप से यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (ANZ) जैसे देशों के लिए काम करती है।
30 सितंबर 2024 को खत्म हुए 6 महीनों में और वित्त वर्ष 2022, 2023 और 2024 में कंपनी ने दुनियाभर के 75 से ज्यादा देशों से स्टूडेंट्स के आवेदन प्रोसेस किए। ये आवेदन कंपनी के एजेंट्स के जरिये जमा हुए, जो Crizac के अपने टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड हैं।
अब तक कंपनी ने 135 से ज्यादा ग्लोबल हायर एजुकेशन संस्थानों के साथ मिलकर 5.95 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के आवेदन प्रोसेस किए हैं। इसका मकसद स्टूडेंट्स को विदेश में पढ़ाई के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
इस कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 16% की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 29% बढ़ा है। ये आंकड़े 31 मार्च 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष की तुलना में 31 मार्च 2024 के आंकड़ों से लिए गए हैं।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications