Cookwell Domestic Appliances IPO: आईपीओ में पैसे लगाने वाले लोगों के लिए एक और मौका आ रहा है। अलग-अलग किचन अप्लायंसेज बनाने वाली कुकवेल डोमेस्टिक अप्लायंसेज कंपनी का आईपीओ जल्द आने वाला है। कंपनी जल्दी ही प्राइस बैंड के बारे में भी जानकारी देगी।

कुकवेल डोमेस्टिक अप्लायंसेज इश्यू के रजिस्ट्रार (Cookwell Domestic Appliances IPO Details)
कुकवेल डोमेस्टिक अप्लायंसेज कंपनी के प्रमोटर्स निमेश गुलाबचंद छेड़ा, सुरिल निमेश छेड़ा और मीना निमेश छेड़ा हैं। यह इश्यू 41.22 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। हेम सिक्योरिटी लिमिटेड इसके बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। इनटाइम प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।
इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर्स में निमेश गुलाबचंद छेड़ा, सुरिल निमेश छेड़ा और मीना छेड़ा शामिल हैं। कंपनी ने फिलहाल सब्सिक्रिप्शन डिटेल्स की जानकारी नहीं दी है।
कंपनी के बारे में जानकारी (Cookwell Domestic Appliances IPO News)
ये कंपनी मार्च 2021 में शुरू हुई थी। कुकवेल डोमेस्टिक अप्लायंसेज लीमिटेड मैन्युफैक्चर्स, सप्लाई, मार्केट में अलग-अलग रेंज में किचन अप्लायंसेज प्रोवाइड करती हैं। "Cookwell" और "Nutripro" ब्रांड नामों के तहत अपने प्रोडक्ट्स की मैन्युफैचरिंग करती है। कंपनी मिक्सर, ग्राइनडर्स, जूसर्स, कॉमर्शियल मिक्सर एंड ग्राइडंर्स, मिनी फ्लॉयर मिल्स, सर्विंग बॉउल्स, इंडक्शन कुकटॉप और मिनिरल वॉटर फिल्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजॉन, फिल्पकार्ट, बिल्किंट, जेपटो, जियोमार्ट और मिंत्रा पर भी उपलब्ध हैं। 28 फरवरी 2025 तक 129 स्टाफ कंपनी के अलग-अलग रोल में काम कर रहे हैं।
सार्वजनिक पेशकश का लगभग 50% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स(qualified institutional buyers) के लिए, लगभग 35% रिटेल इन्वेस्टर्स(retail investors) के लिए और बाकि 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स(non-institutional investors) के लिए रिजर्व है।
कंपनी का रेवेन्यू (Cookwell Domestic Appliances IPO)
कंपनी का रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2023 में 33.42 करोड़ रुपये था और फाइनेंशियल ईयर 2024 में बढ़ कर 84.26 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह प्रॉफिट आफ्टर टैक्स फाइनेंशियल ईयर 2023 में 1.62 करोड़ रुपये था, जो फाइनेंशियल ईयर 2024 में बढ़कर 11.21 करोड़ रुपये हो गया।
फाइनेंशियल ईयर 2024 में 30 सितंबर तक की अवधि तक कंपनी का रेवेन्यू 62.54 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 12.54 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी आईपीओ से जुटाए फंड का यहां इस्तेमाल करेगी कंपनी
कंपनी इस आईपीओ फंड का इस्तेमाल कई जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। कंपनी रिपेमेंट, प्री पेमेंट और उधार लिए हुए पैसों का भुगतान करेगी। इसके अलावा वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। जनरल कर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कंपनी इस फंड का इस्तेमाल करेगी। नया प्लांट और सामानों के लिए कंपनी इस फंड का यूज करेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
