Upcoming IPO: आपने 'आईपीओ' शब्द कई बार सुना होगा। आईपीओ (IPO) का मतलब 'इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग' होता है। यह एक ऐसा प्रोसेस है, जिसके जरिए कोई कंपनी इश्यू लाकर पहली बार अपने शेयर लोगों को ऑफर करती है। अगर आप भी आईपीओ में पैसे लगाते हैं तो जल्द ही आपको एक नए आईपीओ में निवेश करने का मौका मिलने वाला है। इसकी डिटेल्स आप चेक कर सकते हैं।

चिरहरित लिमिटेड ने जमा किए DRHP (chiraharit limited ipo)
चिरहरित लिमिटेड ने आईपीओ के लिए BSE SME प्लेटफॉर्म पर ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस को सेबी के पास जमा कर दिया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 38.48 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। यह इश्यू 148 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। फिलहाल इस कंपनी के सब्सक्रिप्शन डेट की जानकारी नहीं दी है।
आईपीओ का इश्यू प्राइस है इतना (chiraharit limited ipo issue price)
यह एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। इसका इश्यू प्राइस 26 रुपये प्रति शेयर है और फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ मिनिमम लॉट साइज(Chiraharit IPO Lot Size) 4000 शेयरों का है और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 4 हजार रुपये है। चिरहरित लिमिटेड के प्रमोटर्स पवन कुमार बंग, तेजस्विनी यार्लागड्डा और वेंकट रमण रेड्डी गग्गेनापल्ली हैं। फिनशोर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड चिरहरित आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है। बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
कंपनी अलग-अलग सेक्टर्स में देती है सर्विस
ये कंपनी साल 2006 में शुरु हुई थी। चिरहरित लिमिटेड कंपनी अलग-अलग सेक्टर्स में इनोवेटिव सॉल्यूशंस देती है जिनका फोकस सस्टेनेबिलिटी और क्वालिटी पर भी है। ये कंपनी ईपीसी प्रोजेक्ट्स, वाटर बेस्ड रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर , डिलीवरी इनोवेटिव, सस्टेनेबल सॉल्यूशन की मदद से प्रोजेक्टस के स्पेसिफिक चैलेंजेस को कम करती है परफॉर्मेंस बेहतर करने में मदद करती है। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में कंपनी का फोकस कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट, पंपिंग सिस्टम, और सस्टेनेबल रूप से प्रोजेक्ट डिलीवरी करने में मदद करता है।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
फाइनेंशियल ईयर 31 मार्च 2024 तक कंपनी का रेवेन्यू 30.57 करोड़ रुपये था। इसके अलावा फाईनेंशियल ईयर 30 सितंबर 2024 तक कंपनी का रेवेन्यू 32.68 करोड़ रुपये था।
कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल कहां करेगी?
इस इश्यू से जनरेट हुए फंड का यूज कंपनी एचडीपीई बॉल वाल्व और फिटिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना करने के लिए करेगी। इसके अलावा वर्किंग कैपिटल और उधार के भुगतान या आशिंक रिपेमेंट के लिए कंपनी इस फंड का यूज करेगी। जनरल कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए भी फंड का इस्तेमाल करेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
