Borana Weaves Limited IPO: शेयर बाजार में बोराना वीव्स लिमिटेड कंपनी अपना आईपीओ लेकर आने वाली है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 144.8 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। ये आईपीओ आम इन्वेस्टर्स के लिए 20 मई खुलेगा। इस आईपीओ में पैसे लगाने से पहले आप इसकी कुछ अहम डिटेल्स फटाफट चेक कर सकते हैं।

बोराना वीव्स आईपीओ सब्सक्रिप्शन इस दिन होगा बंद
22 मई को सब्सक्रिप्शन क्लोज हो जाएगा। इसके बाद शेयरों का अलॉटमेंट 23 मई को हो सकता है। 26 मई को शेयर डीमैट अकाउंट में आएंगे और 27 मई को कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। यह पूरा इश्यू फ्रेश इक्विटी शेयरों का है। इसमें कुल 67 लाख शेयर जारी किए जाएंगे।
बोराना वीव्स आईपीओ का प्राइस बैंड
इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹205 से ₹216 प्रति शेयर तय किया गया है। 1 लॉट में 69 शेयर होंगे। यानी रिटेल निवेशक को कम से कम ₹14,904 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 897 शेयरों के लिए बोली लगा सकता है, जिसकी कुल लागत ₹1,93,752 होगी।
कंपनी इस इश्यू से जुटाए फंड का इस्तेमाल कहां करेगी?
बोराना वीव्स लिमिटेड, एक सूरत स्थित टेक्सटाइल कंपनी है जो अनब्लिच्ड सिंथेटिक ग्रे फैब्रिक बनाती है। कंपनी का अनब्लिच्ड सिंथेटिक ग्रे फैब्रिक आमतौर पर एक बेस मटेरियल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिस पर डाईंग और प्रिंटिंग की जाती है। इसका यूज फैशन, ट्रेडिशनल कपड़ो, होम डेकोर और इंटीरियर डिजाइन जैसी इंडस्ट्रीज में होता है।
इस आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल कंपनी गुजरात के सूरत में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए करेगी। इसके अलावा कंपनी ग्रे फैब्रिक का प्रोडक्शन बढ़ाने पर काम करेगी और वर्किंग कैपिटल और कॉर्पोरेट एक्सपेंस के लिए भी इस फंड का यूज करेगी।
इस कंपनी के प्रमोटर्स और बुक रनिंग लीड मैनेजर्स
बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड बोराना वीव्स आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। मांगीलाल अंबालाल बोराणा, अंकुर मांगीलाल बोराणा, राजकुमार मांगीलाल बोराणा, ध्वनि अंकुर बोराणा, मांगीलाल अंबालाल बोराणा एचयूएफ, अंकुर मांगीलाल बोराणा एचयूएफ, राजकुमार मांगीलाल एचयूएफ और बोराना फिलामेंट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रमोटर हैं।
इस आईपीओ में 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व है, 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए है। 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों को मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
