IPO Alert: आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका आने वाला है। इस साल एक ऐसा आईपीओ आ रहा है जिसमें कई बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने कंपनी के शेयर्स में निवेश हैं। यह आईपीओ- श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियलिटी का है। कंपनी ने इस संबंध में कुछ दिन पहले ही अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। आइए इसके बारे में आपको डिटेल्स देते हैं।

डीआरएचपनी में दी गई है ये जानकारी
डीआरएचपी के अनुसार, अमिताभ बच्चन को आईपीओ से पहले 6.66 लाख शेयर अलॉट किए गए थे, जबकि शाहरुख खान के पारिवारिक ट्रस्ट के पास कंपनी के लगभग 6.75 लाख शेयर हैं। बाकि अन्य निवेशकों में ऋतिक रोशन शामिल हैं, जिन्होंने 1 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक में 70,000 शेयर खरीदे हैं। आशीष कचोलिया और कई सुपरस्टार निवेशकों द्वारा समर्थित श्री लोटस डेवलपर्स और रियल्टी लगभग 792 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ की योजना बना रही है।
कंपनी के बारे में अहम बातें
कंपनी के अन्य निवेशकों में एकता कपूर, तुषार कपूर, जीतेंद्र, टाइगर श्रॉफ, राकेश रोशन, साजिद नाडियाडवाला और मनोज बाजपेयी भी शामिल हैं।
श्री लोटस डेवलपर्स मुंबई में रियल एस्टेट सेक्टर का एक बड़ा नाम है। ये कंपनी सिर्फ रेसिडेंशियल लग्जरी बिल्डिंग्स नहीं बनाती है, बल्कि कमर्शियल प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी हुई है।
कंपनी आईपीओ से प्राप्त आय का उपयोग अपनी सहायक कंपनियों में निवेश करने, चल रही परियोजनाओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए आंशिक रूप से विकास और निर्माण लागतों को वित्तपोषित करने के लिए करने की योजना बना रही है। इन उद्देश्यों के लिए लगभग 70 प्रतिशत धनराशि या 550 करोड़ रुपये अलॉट किए जाएंगे।
ये हैं कंपनी के प्रमोटर्स
कंपनी के प्रमोटर- आनंद पंडित, रूपा आनंद पंडित और आश्का आनंद पंडित- के पास फिलहाल प्री-आईपीओ पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 80.76 प्रतिशत हिस्सा है। आईपीओ इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू होगा, जिसका फेस वैल्यू 1 रुपये होगा और इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल नहीं होगा।
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications