Upcoming IPO: यूएस बेस्ड इक्विटी फर्म ब्लेकस्टोन (Blackstone) और बेंगलुरू बेस्ड रियल एस्सेट सत्व ग्रुप (Sattva Group) मिलकर आईपीओ लाने की तैयारी कर रहे है। ये भारत का सबसे बड़ा रियल्टी इक्विटी ट्रस्ट (REIT) होगा जिसका नाम नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट रखा गया है। आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्रॉफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट्स पेपर्स को सबमिट कर दिया है। इस आईपीओ के जरिए 6200 करोड़ रुपये का फंड जुटाया जाएगा।

ड्राफ्ट पेपर्स में दी गई ये जानकारी (knowledge realty trust REIT IPO)
इस इश्यू के स्पॉन्सर सत्वा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और बीआरईपी एशिया एसजी एलएंडटी होल्डिंग (एनक्यू) प्राइवेट लिमिटेड हैं। एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज लिमिटेड ट्रस्टी है और नॉलेज रियल्टी ऑफिस मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (जिसे पहले ट्रिनिटी ऑफिस मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) इस इश्यू का मैनेजर है।
रीट में ब्लैकस्टोन की 55 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी और सत्वा ग्रुप की बाकि की हिस्सेदारी होगी। इन डॉक्यूमेंट्स में लिस्टिंग के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट्स पेपर्स में शेयर की गई जानकारी के अनुसार, इसका कुल लीजेबल एरिया 48 मिलियन वर्ग फीट होगा। नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट भारत में सबसे बड़ा REIT होगा और एशिया में दूसरा सबसे बड़ा REIT होगा।
ये हैं टॉप 3 ऑफिस मार्केट (IPO Alert)
नेट ऑपरेटिंग इनकम और ग्रॉस एसेट वैल्यू के आधार पर देखें तो REIT भारत में सबसे बड़ा है। रीट की 95 प्रतिशत एसेट भारत के टॉप तीन ऑफिस मार्केट जोकि मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में हैं। वहीं, रीट के पोर्टफोलियो का 90 प्रतिशत लीस्ड (Leased) पर है, जिसमें 76 प्रतिशत किराएदार मल्टीनेशनल कंपनियां हैं। रीट में शामिल कुछ संपत्तियां मुंबई में वन बीकेसी, वन इंटरनेशनल सेंटर और वन वर्ल्ड सेंटर भी हैं।
ये है फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
कुल इश्यू साइज में 6200 करोड़ और 5800 करोड़ रुपये का इस्तेमाल पार्शियल या पूरी तरह से कर्ज को भरने के लिए, एसेट स्पेशल व्हिकल, इन्वेस्टमेंट इंटीटीज के लिए होगा। 30 सितंबर, 2024 तक, ब्लैकस्टोन के ग्लोबल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो की कीमत लगभग 602 बिलियन डॉलर है। इससे पहले, ब्लैकस्टोन ने दिसंबर 2023 में एम्बेसी ऑफिस पार्क्स REIT से बाहर निकलकर अपनी 23.5 प्रतिशत की पूरी हिस्सेदारी ₹7,100 करोड़ में बेच दी थी, जिससे उसे अपने शुरुआती निवेश पर 3-3.5 गुना रिटर्न मिला।
साल 2022 में, ब्लैकस्टोन ने माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स REIT से हटकर अपनी ₹9.16 प्रतिशत की पूरी हिस्सेदारी ₹1,740 करोड़ में बेच दी, जो 16 प्रतिशत प्रीमियम था।
सत्वा ग्रुप ने अब तक 80 मिलियन स्क्वायर फीट से ज्यादा का डेवलोपमेंट किया है और 65 मिलियन वर्ग फीट का डेलवोपमेंट होने वाला है। यह रियाल्टार बेंगलुरु, गोवा, पुणे, हैदराबाद और कोयंबटूर में कॉमर्शियल और रेसिडेंशियल रियल एस्टेट में काम करता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
