Upcoming IPO: अगर आप आईपीओ में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो फिर अगला हफ्ता आपके लिए शानदार रहने वाला है। Belrise Industries का आईपीओ अलगे हफ्ते खुलने वाला है। इस आईपीओ में पैसे लगाने से पहले फटाफट इसकी डिटेल्स चेक कर लीजिए।

Belrise Industries का IPO कब खुलेगा?
Belrise Industries का IPO 21 मई 2025 को खुलेगा और 23 मई को बंद होगा। एंकर निवेशक 20 मई को निवेश कर सकेंगे। शेयर अलॉटमेंट 26 मई को होगा और लिस्टिंग 28 मई को BSE और NSE पर होगी। श्रीकांत शंकर बादवे, सुप्रिया श्रीकांत बादवे और सुमेध श्रीकांत बादवे इस कंपनी के प्रमोटर हैं।
इस IPO का प्राइस बैंड
इस IPO का प्राइस बैंड 85 से 90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट(Belrise Industries ipo lot size) में 166 शेयर होंगे।
कितनी रकम जुटाएगी कंपनी? (Belrise Industries ipo details)
कंपनी IPO से कुल 2,150 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें सिर्फ नए शेयर जारी किए जाएंगे, कोई ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। IPO में 50% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)के लिए रिजर्व है। 35% रिटेल निवेशक के लिए रिजर्व है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के 15% रिजर्व है।
Belrise Industries ऑटो सेक्टर के लिए सेफ्टी सिस्टम और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस बनाती है। इसके प्रोडक्ट में मेटल चेसिस, सस्पेंशन सिस्टम, एग्जॉस्ट सिस्टम, पॉलिमर पार्ट्स आदि शामिल हैं। इस आईपीओ से मिलने वाली रकम कंपनी अपने कर्ज को चुकाने और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करेगी। बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, रॉयल एनफील्ड और जगुआर लैंड रोवर जैसी बड़ी कंपनियां इसके कस्टमर्स हैं। 30 जून 2024 तक, कंपनी दुनियाभर में कुल 27 ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) को सर्विसेस दे रही है। कंपनी ने अब तक 8 राज्यों के 9 शहरों में 15 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित की हैं।
कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
FY24 में कंपनी का रेवेन्यू- ₹7,484.21 करोड़ रहा है और FY24 में मुनाफा ₹310.88 करोड़ रहा है। इसके अलावा अप्रैल-दिसंबर 2024 तक का रेवेन्यू ₹6,013.43 करोड़ रहा है और अप्रैल-दिसंबर 2024 तक का मुनाफा ₹245.47 करोड़ रहा है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications