Upcoming IPO: जल्द ही निवेशकों के लिए एक नए आईपीओ में पैसे लगाने का मौका आ रहा है। बीजासन एक्सप्लोटेक लिमिटेड 21 फरवरी को आईपीओ लानने की तैयारी कर चुका है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 165 रुपये से 175 रुपये प्रति शेयर के बीच है। निवेशक 25 फरवरी तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। अगर आप भी इस आईपीओ में इंवेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस आईपीओ की अहम डिटेल्स कौन-कौन सी हैं।

बीजासन एक्सप्लोटेक लिमिटेड आईपीओ की लिस्टिंग डेट (Beezaasan Explotech IPO)
बीजासन एक्सप्लोटेक लिमिटेड आईपीओ 21 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल कर 25 फरवरी को बंद होगा। बीजासन एक्सप्लोटेक आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 27 फरवरी को होने की उम्मीद है। बीजासन एक्सप्लोटेक आईपीओ को बीएसई एसएमई पर लिस्ट किया जाएगा, और लिस्टिंग 3 मार्च, 2025 को होगी।
बीजासन एक्सप्लोटेक लिमिटेड कंपनी के प्रमोटर
इस इश्यू के जरिये कंपनी ने 59.93 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। यह 34.25 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू ह। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए मिनिमम निवेश करने का अमाउंट 1 लाख 32 हजार रुपये है। कंपनी के प्रमोटर नवनीतकुमार राधेश्याम सोमानी, सुनीलकुमार राधेश्याम सोमानी राजन सुनीलकुमार सोमानी, मेसर्स नवनीत आर सोमानी एचयूएफ और मैसर्स सुनील आर सोमानी एचयूएफ हैं।
पब्लिक इश्यू का 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित है, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के पास 15% अलॉटमेंट है। शेयर अलॉटमेंट 27 फरवरी को होने की उम्मीद है, जबकि बीएसई एसएमई पर ट्रेडिंग 3 मार्च से शुरू होगी।
बीजासन एक्सप्लोटेक लिमिटेड के बारे में जानकारी (Beezaasan Explotech Limited)
बीजासन एक्सप्लोटेक लिमिटेड कंपनी विस्फोटकों और विस्फोटक एसेसरीज को मैन्युफैक्चरर और सप्लाई का काम करती है। यह मुख्य रूप से कारतूस विस्फोटकों (cartridge explosives) का प्रोडक्शन करती है, जिसमें घोल (slurry), पायस (emulsion) और डेटोनेटिंग विस्फोटक शामिल हैं।
इस कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी गुजरात में है। कंपनी के पास कई क्वालिटी सर्टिफिकेशन हैं। कंपनी मुख्य रूप से सीमेंट, माइनिंग और डिफेंस इंडस्ट्री में उपयोग किए जाने वाले विस्फोटकों और विस्फोटक से जुड़े उपकरणों के प्रोडक्शन में शामिल है। 31 मार्च 2024 तक, कंपनी की पूरे भारत में उपस्थिति है तथा इसके घरेलू बाजार में 11 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में ग्राहक आधार हैं।
आईपीओ फंड का इस्तेमाल
जुटाई गई धनराशि का उपयोग गुजरात के महिसागर में बीजासन एक्सप्लोटेक की विनिर्माण इकाई का विस्तार करने के लिए किया जाएगा। इस विस्तार में इमल्शन एक्सप्लोसिव-3 प्लांट, इमल्शन बल्क एक्सप्लोसिव प्लांट और डेटोनेटिंग फ्यूज प्लांट संवर्द्धन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, धनराशि से फेल्सानी (गुजरात) में एक नई मैगज़ीन सुविधा का समर्थन किया जाएगा, वाणिज्यिक वाहन खरीदे जाएंगे को कवर किया जाएगा। इसके अलाव कंपनी द्वारा लिए गए सभी या कुछ उधारों का पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान को पूरा किया जाएगा और साथ ही, सामान्य कॉर्पोरेट प्रयोजन को कवर किया जाएगा।
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
वित्तीय रूप से, कंपनी का PAT वित्त वर्ष 22 में 2.74 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 4.87 करोड़ रुपये हो गया। रिवेन्यू वित्त वर्ष 22 में 141.91 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 23 में 229.17 करोड़ रुपये हो गया, लेकिन वित्त वर्ष 23 में घटकर 187.9 करोड़ रुपये रह गया है।
More From GoodReturns

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications