Upcoming IPO: एटेन पेपर्स एंड फोम लिमिटेड अपना IPO लाने की तैयारी कर रही है। यह इश्यू ₹31.68 करोड़ का बुक बिल्डिंग इश्यू है। कंपनी इस इश्यू के तहत कुल 33 लाख नए शेयर जारी करेगी। ये आईपीओ 13 जून 2025 को सब्सक्रिप्शन खुलेगा और 17 जून को बंद होगा।

इस दिन हो सकता है शेयर्स का अलॉटमेंट
यह ₹31.68 करोड़ का बुक बिल्डिंग फ्रेश इश्यू है, जिसमें कुल 33 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट 18 जून 2025 को होने की संभावना है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर 20 जून 2025 को संभावित रूप से होगी।
आईपीओ का प्राइस बैंड
Aten Papers & Foam IPO का प्राइस बैंड ₹91 से ₹96 प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1200 शेयरों का है। वहीं, HNI (हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल) निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 2 लॉट यानी 2,400 शेयरों का होगा, जिसकी निवेश राशि ₹2,30,400 होगी।
कंपनी के प्रमोटर्स
इस आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर Swastika Investmart Ltd है, जबकि इस इश्यू का रजिस्ट्रार Skyline Financial Services Private Ltd है। Aten Papers & Foam लिमिटेड के प्रमोटर्स Mr. Mohamed Arif Mohamedibrahim Lakhani और Mrs. Amrin Lakhani हैं। ये दोनों कंपनी के प्रमुख हिस्सेदार और संचालन से जुड़े अहम चेहरे हैं।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
Aten Papers & Foam Limited, जिसकी स्थापना 2019 में हुई थी। ये कंपनी पेपर प्रोडक्ट सप्लाई चेन में एक अहम भूमिका निभा रही है। कंपनी अलग-अलग पेपर मिलों से कच्चा माल खरीदकर उसे पैकेजिंग इंडस्ट्री से जुड़े ग्राहकों को सप्लाई करती है।
कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो Kraft पेपर, डुप्लेक्स बोर्ड और अन्य ग्रेड, मोटाई और साइज के प्रोडक्ट्स तक फैला हुआ है। इसके अलावा, यह वेस्टपेपर को भी पेपर मिलों से खरीदकर उन्हें आगे बेचती है, जो मिलों के लिए एक अहम कच्चा माल है।
कंपनी के प्रमुख प्रोडक्ट्स में रिसाइकल्ड Kraft पेपर्स शामिल हैं। कंपनी इन पेपर्स की सप्लाई करती है, जो पैकेजिंग में उपयोग होता है। यह सप्लाई अलग-अलग क्रेडिट पीरियड्स पर की जाती है। इसके अलावा Absorbent Kraft Paper ये पेपर इंटीरियर डेकोर और फर्नीचर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह भी रिसाइकल्ड होता है और पेपर मिलों से लिया जाता है।
इसके अलावा कंपनी एनवायरमेंट फ्रेंडली Kraft पेपर बैग बनाती है, जो ग्रॉसरी, दवा और अन्य पैकेजिंग के लिए उपयोगी होते हैं। साथ ही, Tube Kraft Paper का भी कंपनी प्रोडक्शन करती है। इसमें लकड़ी की लुगदी, Kraft पेपर और कार्डबोर्ड जैसी सामग्री का उपयोग कर अलग-अलग उपयोगों के अनुसार ट्यूब तैयार किए जाते हैं। कंपनी का फोकस एनवायरमेंट फ्रेंडली, लॉन्ग लास्टिंग और पैकेजिंग-सेंटर्ड प्रोडक्ट्स पर है, जिससे इसे तेजी से बढ़ते मार्केट सेगमेंट में मजबूती मिल रही है।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
इस कंपनी की आय में वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2025 के बीच 43% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी अवधि में कंपनी के PAT में 152% की बढ़त रही है। यह परफॉर्मेंस कंपनी के कारोबार में मजबूती और मांग में निरंतर बढ़ोतरी को दिखाता है।
कंपनी इस आईपीओ से मिले फंड का कहां इस्तेमाल करेगी?
Aten Papers & Foam Limited IPO से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग मुख्य रूप से अहम कामों के लिए करेगी। कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
