Upcoming IPO: निवेशकों के लिए आईपीओ में पैसे लगाने का एक और मौका आ रहा है। एजेसी ज्वेल मैन्युफैक्चरर्स लिमिटेड आईपीओ अगले हफ्ते खुलने वाला है। इस बुक बिल्डिंग इश्यू की कुल वैल्यू ₹15.39 करोड़ है। यह आईपीओ 23 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 26 जून 2025 को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 27 जून को हो सकता है।

आईपीओ का प्राइस बैंड
इसके बाद AJC Jewel के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे, जिसकी तारीख 1 जुलाई तय की गई है। यह इश्यू SME सेगमेंट के निवेशकों के लिए एक नया अवसर लेकर आया है, जहां समय पर आवेदन और सही मूल्य पर बोली लगाना अलॉटमेंट के लिए अहम रहेगा।
AJC Jewel IPO का प्राइस बैंड ₹90 से ₹95 प्रति शेयर तय किया गया है। इस इश्यू में निवेश करने के लिए मिनिमम लॉट साइज 1200 शेयरों का है।
लॉट साइज है इतना
रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम निवेश की राशि ₹90 के प्राइस पर ₹1,08,000 बनती है। वहीं, HNI (हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल) निवेशकों के लिए कम से कम 3 लॉट (3,600 शेयर) में आवेदन करना जरूरी है।
स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, एजेसी ज्वेल आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। एजेसी ज्वेल आईपीओ के लिए मार्केट मेकर रिखव सिक्योरिटीज लिमिटेड है। श्री अशरफ पी, श्री कुन्हिमोहम्मद पी, और सुश्री फातिमा जस्ना कोट्टेकट्टू कंपनी के प्रमोटर्स हैं।
कंपनी के बारे में जानकारी
AJC Jewel Manufacturers Limited की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। यह कंपनी ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग के सेक्टर्स में काम करती है और खासतौर पर ब्रैसलेट, कड़ा, रिंग, झुमके, नेकलेस और पायल जैसे गहनों को तैयार करती है। कंपनी गोल्ड बुलियन और अन्य जरूरी प्रोडक्ट्स से फिनिश्ड गोल्ड ज्वेलरी बनाती है। इसके डिजाइन वैरायटी में काफी विविधता होती है और यह अपने प्रोडक्ट्स डीलर्स, शोरूम, कॉर्पोरेट्स और छोटे दुकानदारों को बेचती है।
AJC Jewel का मैन्युफैक्चरिंग यूनिट मलप्पुरम (केरल) में स्थित है, जो लगभग 21,780 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। यह यूनिट लीज पर है और यहां 3D प्रिंटर, कास्टिंग मशीन और पॉलिशिंग इक्विपमेंट जैसे एडवांस्ड उपकरण लगे हैं, जिससे गहनों का निर्माण हाई-क्वालिटी और आधुनिक तकनीक से किया जाता है।
कंपनी के प्रोडक्ट्स में Plain Gold, Studded Gold, Rose Gold, और Named Gold Jewelry शामिल है। इन गहनों में रिंग, चेन, पेंडेंट, नेकलेस, पायल, ब्रेसलेट, कड़ा और झुमके शामिल हैं। 28 फरवरी 2025 तक कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और रजिस्टर्ड ऑफिस में कुल 67 कर्मचारी कार्यरत हैं।
AJC Jewel एक तेजी से बढ़ती हुई ज्वेलरी निर्माता कंपनी है जो खास डिजाइनों और बेहतर क्वालिटी के ज़रिए बाजार में अपनी पहचान बना रही है।
आईपीओ फंड का यूज
IPO से मिलने वाली फंड का यूज नई मशीनों और सामानों की खरीदारी के लिए करेगी। इसके अलावा कंपनी द्वारा लिए गए कर्ज का भुगतान भी इसी फंड से किया जाएगा और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी इसका यूज होगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications