Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट में जल्द ही एक और कंपनी पब्लिक इश्यू लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कृषि सेक्टर में तेजी से विस्तार करने वाली MEIR कमोडिटीज इंडिया ने आधिकारिक तौर पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल कर दिया है। कंपनी का लक्ष्य इस आईपीओ के जरिए 88,23,530 रुपए जुटाना है। आईपीओ के प्राइस बैंड और वैल्यूएशन के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

कौन हैं कंपनी के प्रमोटर्स? (MEIR Commodities IPO Details)
कंपनी के 52,94,118 रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर शामिल हैं। इसके अलावा 35,29,412 रुपए के ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) इक्विटी शेयर भी शामिल किया गया है। इसकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। ये OFS प्रमोटर्स के शेयर होंगे। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस है। प्रमोटर राहिल इरफान इकबाल शेख, जो कंपनी में अपनी अधिक भाग की हिस्सेदारी रखते हैं, ओएफएस के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी आंशिक रूप से बेचेंगे।
कंपनी के बारे में जानकारी (MEIR Commodities IPO News)
11 मई 2018 को शुरू हुई MEIR कमोडिटीज चीनी, खांडसारी और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स के घरेलू और एक्सपोर्ट ट्रेडिंग के साथ-साथ चावल, दालों और मसालों जैसी एग्रीकल्चर सामानों की अलग-अलग रेंज में विशेषज्ञता रखती है। सप्लाई चेन में एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में कंपनी काम करते हुए चीनी मिलों और डिस्ट्रीब्यूटर के बीच की गैप को कम करती है।
ग्लोबल ट्रेडिंग में अपनी अच्छी-खासी मौजूदगी के साथ, MEIR कमोडिटीज यूएई, तुर्की, सिंगापुर और यूनाइटेड किंगडम के साथ-साथ 15 से अधिक देशों को प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करती है। फर्म घरेलू मांग को पूरा करने के लिए तंजानिया, रूस, दक्षिण अफ़्रीका, यूएई, कनाडा और सिंगापुर से दालें और मसाले भी आयात करती है। इतना ही नहीं, श्रीलंकाई चीनी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कंपनी की 40% हिस्सेदारी है।
बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) में शेयरों की लिस्टिंग होगी। आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर स्मार्ट होराइजन कैपिटल और एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड है। वहीं, रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड है।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस (MEIR Commodities Financial Performance)
फाइनेंशियल ईयर 2023 के लिए MEIR कमोडिटीज़ ने भारत में 1200 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। फाइनेंशियल ईयर 2024 में 780 करोड़ रुपए तक रेनेन्यू दर्ज किया। वहीं, 30 सितंबर, 2024 तक, MEIR कमोडिटीज़ ने 373 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की एक रिपोर्ट के अनुसार, MEIR कमोडिटीज वित्त वर्ष 2024 में खांडसारी का चौथा सबसे बड़ा एक्सपोर्टर रहा है, जो भारत से कुल एक्सपोर्ट वैल्यू का 4.20% और कुल वैल्यू का 11.70% है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications