Upcoming IPO 8 November: अगर आप IPO में निवेश की सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर आ गई है। आपको 8 नवंबर से तगड़ी कमाई करने का मौका मिल रहा है। नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड आईपीओ 13 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 8 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। ये एक सॉफ्ट होम फर्निशिंग कंपनी है। आइए आपको इसकी सारी डिटेल बताते हैं।

नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स आईपीओ का का प्राइस बैंड (Neelam Linens and Garments IPO Price Band)
कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 20-24 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसमें एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 6000 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 44 हजार रुपये है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 8 नवंबर को खुलेगा और 12 नवंबर को बंद होगा। इस कंपनी के आईपीओ के लिए शेयर अलॉटमेंट को 13 नवंबर को होगा। 8 नवंबर को शेयरों के NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग होगी।
नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स आईपीओ का इश्यू साइज
नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स मुबंई में स्थित है। ये एक सॉफ्ट होम फर्निशिंग कंपनी है। यह बेडशीट, तकिए के कवर, डुवेट कवर, तौलिए, गलीचे, शर्ट और कपड़ों की प्रोसेसिंग, फिनिशिंग और आपूर्ति करती है। नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स के आईपीओ ने एंकर निवेशकों से 3.69 करोड़ रुपये जुटाए है। नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स आईपीओ की एंकर बोली की तारीख 7 नवंबर, 2024 है। कंपनी ने 13 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। यह 54.18 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।
नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स कंपनी का बिजनेस
कंपनी मुख्य रूप से डिस्काउंटेड रिटेल आउटलेट्स पर सर्विस देती है। कंपनी अपने प्रोडक्ट डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ग्राहकों को बेचती है और इसके घरेलू ग्राहकों में विजय सेल्स, अमेज़न, मीशो और एमर्सन स्टोर शामिल हैं। कंपनी वर्तमान में प्रतिदिन 4000 सेट बनाती है और इसकी निर्माण क्षमता हर दिन 6000 सेट है। कंपनी की दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भिवंडी, ठाणे में स्थित हैं। इसके अंतर्राष्ट्रीय कंज्यूमर्स में ट्यूसडे मॉर्निंग, टीजेएक्स, पेम अमेरिका, ओशन स्टेट जॉब लॉट, लिनक्राफ्ट ऑस्ट्रेलिया, बिग लॉट्स, 99 सेंट्स और यू.एस. पोलो एसोसिएशन जैसे स्टोर शामिल हैं।
जीरोधा के ग्राहक यूपीआई को पेमेंट गेटवे के रूप में इस्तेमाल करके नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स आईपीओ में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जीरोधा के ग्राहक जीरोधा कंसोल (बैक ऑफिस) में लॉग इन करके और आईपीओ आवेदन पत्र जमा करके नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications