Upcoming IPO 4 March: पैसे लगाने के लिए अब एक 4 मार्च को एक और आईपीओ खुलने जा रहा है। नएपीएस ग्लोबल इंडिया लिमिटेड आईपीओ 11.88 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। 13.20 लाख शेयरों का ये पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। एनएपीएस ग्लोबल इंडिया लिमिटेड(NAPS Global India IPO Details) टेक्सटाइल का होलसेल इम्पोर्टर है।

इस दिन पर होगी एनएपीएस ग्लोबल इंडिया आईपीओ की लिस्टिंग (NAPS Global India IPO)
यह इश्यू सब्सक्रिप्शन 4 मार्च को खुलेगा और 6 मार्च तक आपको इस आईपीओ में सब्सक्रिप्शन करने का मौका मिलेगा। 7 मार्च को शेयर अलॉटमेंट होने की उम्मीद है। 11 मार्च को बीएसई एसएमई पर शेयर की लिस्टिंग हो सकती है।
एनएपीएस ग्लोबल इंडिया आईपीओ का लॉट साइज (NAPS Global India IPO Lot Size)
एनएपीएस ग्लोबल इंडिया लिमिटेड का प्राइस 90 रुपये प्रति शेयर (NAPS Global India IPO Share Price) है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1600 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 लाख 44 हजार रुपये है।
एनएपीएस ग्लोबल इंडिया आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर (NAPS Global India IPO Book Running Lead Managers)
आर्यमान फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एनएपीएस ग्लोबल इंडिया आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि कैमियो कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। एनएपीएस ग्लोबल इंडिया आईपीओ के लिए मार्केट मेकर आर्यमान कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड है। आईपीओ के प्रमोटर्स पंकज जैन और रौनक मिस्त्री हैं।
कंपनी के बारे में अहम डिटेल्स (NAPS Global India IPO News)
ये कंपनी मार्च 2014 में शुरु हुई थी। एनएपीएस ग्लोबल इंडिया लिमिटेड टेक्सटाइल का होलसेल इम्पोर्टर है। इस कंपनी की जगह पर सप्लाई चेन है। इस कंपनी का महाराष्ट्र की गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन में अहम भूमिका है।
कॉटन फैब्रिक, सुपर सॉफ्ट वेलवेट फैब्रिक, निटेड फैब्रिक, मैनमेड लिनन फाइबर, पुरुषों की शर्ट, टी-शर्ट, महिलाओं और बच्चों के पहनने वाली जींस भी इस कंपनी के फैब्रिक प्रोडक्ट्स और गारमेंट्स में शामिल है।
कंपनी चीन और हांगकांग में एक मजबूत सप्लायर्स नेटवर्क का फायदा उठाते हुए भारत में गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स से फैब्रिक खरीदती और सप्लाई करती है। यह कस्टमर्स की जरूरतों को समझती है और मुख्य रूप से बिजनेस-टू-बिजनेस मॉडल में ट्रेंडी डिजाइन और कलर कॉम्बिनेशन ऑफर करती है।
ऐसी रही है कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
फाइनेंशियल ईयर 2024 में कंपनी का रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2023 के 26.01 करोड़ रुपये से बढ़ कर 47.88 करोड़ रुपये हो गया था। वित्त वर्ष 24 में प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स वित्त वर्ष 23 के 27 लाख रुपये से बढ़ कर 1.45 करोड़ रुपये हो गया। चालू वित्त वर्ष में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त अवधि तक कंपनी का रेवेन्यू 52.83 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 1.53 करोड़ रुपये है।
कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी आईपीओ से जुटाया फंड?
इस इश्यू से प्राप्त फंड का उपयोग कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी। कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए इस फंड का यूज करेगी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
