Upcoming IPO: डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर आईपीओ जल्द खुलने वाला है। 29 जनवरी को इस आईपीओ में निवेशकों को सब्सक्रिप्शन करने का मौका मिलने वाला है। अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो चलिए आपको इसकी सारी अहम डिटेल्स बताते हैं।

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर आईपीओ का बुक बिल्ट इश्यू
डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर आईपीओ 3,027.26 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू 0.75 करोड़ शेयरों के फ्रेश ज्वाइंट इश्यू का है, जो कुल 300.00 करोड़ रुपये है और 6.78 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश है, जो कुल 2,727.26 करोड़ रुपये है।
इस दिन होगी आईपीओ की लिस्टिंग
डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर आईपीओ 29 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 31 जनवरी को बंद होगा। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 3 फरवरी को होने की उम्मीद है। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर आईपीओ बीएसई, एनएसई पर लिस्ट होगा और लिस्टिंग 5 फरवरी, 2025 तय की गई है।
ये है डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर आईपीओ का प्राइस बैंड
डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर आईपीओ का प्राइस बैंड ₹382 से ₹402 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 35 है। खुदरा निवेशकों द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹14,070 है।
एसएनआईआई के लिए मनिमम लॉट साइज निवेश 15 लॉट (525 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,11,050 है, और बीएनआईआई के लिए यह 72 लॉट (2,520 शेयर) है, जिसकी राशि ₹10,13,040 है।
कंपनी के बारे में जानकारी
कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।
साल 2010 में शुरु हुई डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड नेत्र देखभाल सर्विसेस की एक रेंज प्रदान करता है, जिसमें मोतियाबिंद और अपवर्तक सर्जरी, परामर्श, निदान, गैर-शल्य चिकित्सा उपचार, तथा ऑप्टिकल प्रोडक्ट्स, कॉन्टैक्ट लेंस, सहायक आईटम्स और नेत्र देखभाल से संबंधित दवाइयों की बिक्री शामिल है।
कंपनी इस आईपीओ फंड का इस्तेमाल कुछ उधारों का आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान करने के लिए करेगी और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य को पूरा करने के लिए करेगी।
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
