Upcoming IPO 27th December: निवेशकों के लिए जबरदस्त मौका आने वाला है। जल्द ही सभी निवेशक जो आईपीओ में निवेश करने के बारे में सोच रहे थे उन्हें सिटीकेम इंडिया आईपीओ में निवेश करने को मिलेगा। सिटीकेम इंडिया का आईपीओ 12.60 करोड़ रुपये का फिक्स प्राइस वाला इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 18.00 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। चलिए फटाफट इसके बारे में आपको सारी डिटेल्स बताते हैं।

सिटीकेम इंडिया आईपीओ का प्राइस बैंड (Citichem India IPO Price Band)
सिटीकेम इंडिया आईपीओ की कीमत 70 रुपये प्रति शेयर है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 2000 है। रिटेल निवेशकों द्वारा मिनिमम निवेश राशि ₹1,40,000 है। एचएनआई के लिए मिनिमम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (4,000 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,80,000 है।
इस दिन बंद हो जाएगा इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन (Citichem India IPO Timeline)
सिटीकेम इंडिया का आईपीओ 27 दिसंबर, 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 31 दिसंबर को बंद होगा। सिटीकेम इंडिया आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 1 जनवरी को होने की उम्मीद है। सिटीकेम इंडिया का आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और लिस्टिंग की डेट 3 जनवरी तय की गई है।
सिटीकेम इंडिया का बुक लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार
होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार है, वहीं आफ्टरट्रेड ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड मार्केट मेकर है।
कंपनी के बारे में जानकारी
सिटीकेम इंडिया इंडस्ट्रियल केमिकल की सबसे बड़ी डिस्ट्रिब्यूटर है और यह इन-ऑर्गेनिक और कार्बनिक रसायन, खाद्य कैमिकल आदि की सप्लाई का काम करती है। इसके विशेष कैमिकल का उपयोग एल्यूमीनियम, स्टील, कागज, कपड़ा, डेयरी, पेंट, डाई, फार्मा, खाद्य, साबुन बनाने जैसी इंडस्ट्रीज में किया जाता है।
कंपनी कहां करेगी आईपीओ से जुटाएं पैसों का इस्तेमाल?
कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल कई चीजों के लिए करेगी। इसमें प्रॉपर्टी के अधिग्रहण के लिए केपिटल एक्सपेंडिचर और सामान्य कॉर्पोरेट से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
