Upcoming IPO 25 Feb: आईपीओ के जरिए कंपनियां पैसे जुटाती है और उन पैसों का इस्तेमाल वह अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए करती है। श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स कंपनी भी अपने आईपीओ को लाने की तैयारी कर चुकी है। 25 फरवरी को श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाएगा।

आईपीओ के जरिए कंपनी इतना फंड जुटाने की कर रही है तैयारी (Shreenath Paper IPO)
श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स कंपनी (Shreenath Paper IPO) का आईपीओ 25 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स लिमिटेड आईपीओ एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है जिसके जरिये कंपनी ने 23.36 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बनाया है। यह 53.10 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।
श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स आईपीओ का लॉट साइज (Shreenath Paper Products IPO Lot Size)
श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स आईपीओ का प्राइस 44 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक एप्लिकेशन के साथ मिनिमम लॉट साइज 3000 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए मिनिमम निवेश राशि 1 लाख 32 हजार रुपये है।
श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स आईपीओ को सब्सक्राइब करने का मौका (Shreenath Paper Products IPO Timeline)
श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 28 फरवरी को बंद होगा। श्रीनाथ पेपर आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 3 मार्च को हो सकता है। श्रीनाथ पेपर आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 5 मार्च है।
श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स कंपनी के प्रमोटर्स (Shreenath Paper Products Company Promoters)
आलोक पारेख, रौनक पारेख, नवनीतदास पारेख, हसुमति नवनीतदास पारेख, हरीश पारेख, हसुमति हरीश पारेख, नेहा पारेख और सयाली पारेख इस कंपनी के प्रमोटर हैं। गैलेक्टिको कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड श्रीनाथ पेपर आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। श्रीनाथ पेपर आईपीओ के लिए मार्केट मेकर प्योर ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड है।
इस कंपनी के बिजनेस के बारे में डिटेल्स
साल 2011 में शुरू हुई ये कंपनी श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स लिमिटेड कई इंडस्ट्रीज को पेपर मटेरियल सप्लाई करता है जो कोटेड, फूड ग्रेड, मशीन ग्लेज्ड और एडहेसिव पेपर का यूज करके अपनी मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस में करते हैं। कंपनी अलग-अलग तरह के पेपर्स की सप्लाई करती है। इनमें सब्लिमेशन बेस पेपर, थर्मल बेस पेपर, स्ट्रॉ पेपर, कप स्टॉक पेपर, सिक्यूरिटी PSA शीट, मजबूत वाले C2S और C1S पेपर आदि शामिल हैं।
कंपनी मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में FMCG, कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स, पैकेजिंग, खाद्य और पेय पदार्थ, ई-कॉमर्स और बहुत कुछ जैसे इंडस्ट्रीज में उपयोग किए जाने वाले कागज के प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है।
इस कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 189.67 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 4.39 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त अवधि तक कंपनी का रेवेन्यू 78.62 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी इस फंड का कहां इस्तेमाल करेगी?
कंपनी इस IPO से जनरेट हुए फंड का उपयोग वर्किंग कैपिटल की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट लक्ष्यों को पूरा करने के लिए करने की कोशिश करेगी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
