Upcoming IPO 24th Dec: निवेशकों के लिए पैसे लगाने का शानदार मौका आ गया है। 24 दिसंबर से आपको नए आईपीओ में पैसे लगाने के लिए मौका मिलेगा। सोलर91 क्लीनटेक आईपीओ 106.00 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 54.36 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। आइए इसके बारे में फटाफट आपको सारी डिटेल्स देते हैं।

सोलर91 क्लीनटेक आईपीओ का सब्सक्रिप्शन इस दिन होगा बंद (Solar91 Cleantech IPO Allotment Date)
सोलर91 क्लीनटेक का आईपीओ 24 दिसंबर, 2024 को खुलेगा और 27 दिसंबर को बंद होगा। सोलर91 क्लीनटेक आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 30 दिसंबर को होने की उम्मीद है। सोलर91 क्लीनटेक आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और इसकी लिस्टिंग 1 जनवरी तय की गई है।
सोलर91 क्लीनटेक आईपीओ का प्राइस बैंड (Solar91 Cleantech IPO Price Band)
सोलर91 क्लीनटेक आईपीओ का प्राइस बैंड ₹185 से ₹195 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 600 है। रिटेल निवेशकों के द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹1,17,000 है। एचएनआई के लिए मिनिमम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (1,200 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,34,000 है।
बुक रनिंग लीड मैनेजर
नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड सोलर91 क्लीनटेक आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि माशितला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। सोलर91 क्लीनटेक आईपीओ के लिए मार्केट मेकर प्रभात फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड है।
कंपनी के बारे में खास बातें
साल 2015 में शुरू हुई सोलर91 क्लीनटेक लिमिटेड कॉमर्शियल और इंडस्ट्रीयल ग्राहकों को उनकी बिजली खपत को कम करने में मदद करने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम के साथ इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) सौर ऊर्जा समाधान प्रदान करने में लगी हुई है।
कंपनी मुख्य रूप से वितरित अक्षय ऊर्जा बाजार में ग्राहकों और निवेशकों की सेवा पर ध्यान केंद्रित करती है । इसमें इंडस्ट्रीयल, कॉमर्शियल और आवासीय क्षेत्रों के लिए रूफटॉप सोलर, साथ ही ओपन एक्सेस, ग्रुप कैप्टिव सॉल्यूशंस, एग्रो पीवी और वितरित सौर निवेश के अवसर शामिल हैं ।
कंपनी कहां करेगी आईपीओ से जुटाए हुए पैसों का इस्तेमाल?
कंपनी आईपीपी मॉडल के तहत अपनी स्वयं की सौर परियोजनाएं विकसित करेगी और उसने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत परियोजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है, जो कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा से संचालित करने की एक सरकारी पहल है। कंपनी इस आय का उपयोग एक Independent Power Products (आईपीपी) के रूप में सौर परियोजनाओं के विकास के लिए सहायक कंपनी में निवेश के व्यय को पूरा करने के लिए करेगी और कंपनी के लिए वर्किंग कैपिटल की आवश्यकता के खर्चों को पूरा करने के लिए करेगी और सामान्य कॉर्पोरेट प्रयोजन के लिए व्यय को पूरा करने के लिए करेगी।
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications