Upcoming IPO: आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए एक अपडेट है. राजस्थान बेस्ड कंपनी मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज जल्द ही आईपीओ ला सकती है. क्योंकि कंपनी ने आईपीओ आवेदन को मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अप्रुवल के लिए जमा कर दिए हैं. दरअसल, कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 450 करोड़ रुपए जुटाने की योजना पर काम कर रही है.
सेबी के पास डॉक्युमेंट्स जमा किए
मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज ने 24 दिसंबर को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP को SEBI के पास जमा किए हैं. आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल कंपनी कैपेसिटी बढ़ाने और वर्किंग कैपिटल के लिए करेगी. यह आईपीओ एक न्यू इश्यू है, जिसका मतलब है कि सारी आय सीधे कंपनी को जाएगी.
फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
कंपनी ने आईपीओ से मिली रकम में से 96.03 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कर्ज भुगतान के लिए करेगी, जोकि 15 नवंबर, 2024 तक 209.05 करोड़ रुपए था. इसके अलावा सीकर में यूनिट IV के विस्तार और जयपुर हेडक्वाटर में सिविल काम के लिए 120 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है.

कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
FY2024 में मंगल इलेक्ट्रिकल ने 20.9 करोड़ रुपs का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल के 24.7 करोड़ रुपए से 15.3% कम है. प्रॉफिट में इस गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में करीब 27% की अच्छी ग्रोथ देखी गई, जो इसी अवधि के दौरान 449.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गई.
प्री-आईपीओ में 90 करोड़ जुटाने का प्लान
कंपनी आईपीओ लॉन्च के लिए रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास फाइल करने से पहले प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 90 करोड़ रुपए तक जुटा सकती है. सिस्टमैटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेज को इस आईपीओ के मैनेजमेंट के लिए मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है.
कंपनी का कारोबार और प्रोडक्ट रेंज
मंगल इलेक्ट्रिकल राजस्थान में पांच प्रोडक्शन फैसिलिटीज ऑपरेट करती है. पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए ट्रांसफार्मर और अनुकूलित प्रोडक्ट बनाता है. उनकी ट्रांसफार्मर क्षमताएं सिंगल-फेज 5 केवीए यूनिट्स से लेकर 10 एमवीए तक की तीन-फेज मीडियम पॉवर यूनिट्स तक हैं. कंपनी इलेक्ट्रिकल सबस्टेशनों के लिए ईपीसी सर्विसेज भी मुहैया करती है.
कंपनी का ऑर्डर बुक
नवंबर 2024 तक सभी कमर्शियल सेक्टर में मंगल इलेक्ट्रिकल की ऑर्डर बुक 97.87 करोड़ रुपए थी. इसके ग्राहकों में अजमेर विद्युत वितरण निगम और जयपुर विद्युत वितरण निगम जैसी सरकारी यूटिलिटीज शामिल हैं. साथ ही वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स और वेस्टर्न इलेक्ट्रोट्रांस जैसे प्राइवेट एनर्जी प्रोड्युसर शामिल हैं.
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
