Lenskart IPO: आईपीओ मार्केट में जल्द ही दिग्गज आईवियर कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट का पब्लिक इश्यू आने वाला है. एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस साल करीब 1 बिलियन डॉलर की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) की तैयारी कर रही है. इसके लिए कंपनी दो दिग्गज निवेशकों को शामिल कर रही.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक आईवियर कंपनी कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड और मॉर्गन स्टेनली जैसे निवेशकों को शामिल कर रही है. हालांकि, अभी इस पर आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.
लेंसकार्ट के प्रमुख निवेशक
2010 में स्थापित लेंसकार्ट को मासायोशी सन के सॉफ्टबैंक ग्रुप, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, केकेआर एंड कंपनी, टेमासेक होल्डिंग्स पीटीई और प्रेमजीइन्वेस्ट जैसे प्रमुख निवेशकों का सपोर्ट मिला हुआ है. पहले प्रोफिटबल होने के बावजूद कंपनी को वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगभग 10 करोड़ रुपए का घाटा हुआ, जबकि उसकी आय 5,427 करोड़ रुपए था.

तेजी के बीच लेंसकार्ट का आईपीओ
लेंसकार्ट का IPO ऐसे समय में आ रहा है जब भारत के प्राइमरी मार्केट का सेंटीमेंट तगड़ा बना हुआ है. बता दें 2025 में लगभग 25 स्टार्टअप्स के शेयर बाजार में उतरने की उम्मीद है. इन नामों में ज़ेप्टो, इंफ्रा.मार्केट, एआई यूनिकॉर्न फ्रैक्टल और एडटेक स्टार्टअप फ़िज़िक्सवाला शामिल हैं. ये कंपनियाँ 500 मिलियन डॉलर के करीब IPO साइज का टारगेट बना रही हैं.
इस बीच ज़ेटवेक और सॉफ्टबैंक समर्थित ऑफ़बिज़नेस जैसी अन्य स्टार्टअप भविष्य में अपने आईपीओ के ज़रिए 1 बिलियन डॉलर जुटाने की योजना बना रही हैं. फिनटेक यूनिकॉर्न पाइन लैब्स भी इसी तरह के फंड जुटाने के प्रयासों पर विचार करने वालों में से एक है.
बीते साल यानी 2024 में भारत में 13 स्टार्टअप IPO लॉन्च हुए. इसके दौरान ओला इलेक्ट्रिक, स्विगी और फर्स्टक्राई जैसी कंपनियों ने एक साथ 29,000 करोड़ रुपए (लगभग 3.4 बिलियन डॉलर) से ज्यादा की रकम जुटाई है.
लेंसकार्ट के मैनेजमेंट में बदलाव
लेंसकार्ट ने हाल ही में अभिषेक गुप्ता को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है. गुप्ता इससे पहले ओयो में सीएफओ के पद पर कार्यरत थे. अगर लेंसकार्ट की आईपीओ योजना सफल होती है, तो यह स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के मामले में स्विगी, ज़ोमैटो और पेटीएम जैसी अन्य नई-पुरानी फर्मों में शामिल हो जाएगी. लेंसकार्ट अपने आईपीओ के लिए 8 बिलियन डॉलर का वैल्युएशन ऑफर कर सकती है. अन्य बैंक भी इस प्रोसेस में हिस्सा ले सकते हैं.
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications