Upcoming IPO Next Week: आईपीओ मार्केट के लिए अगला हफ्ते भी धमाकेदार रहने वाला है. कई कंपनियां अगले हफ्ते पब्लिक इश्यू लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इसमें डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस भी शामिल है. कंपनी 22 जनवरी को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लॉन्च करने जा रहा है. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 279 से 294 रुपए प्रति शेयर तय की गई है. यह सब्सक्रिप्शन 24 जनवरी को बंद हो जाएगी. इससे पहले एंकर निवेशक 21 जनवरी को अपनी बोलियां लगा सकते हैं.
डेंटा वाटर का आईपीओ डीटेल्स
आईपीओ में केवल 7.5 मिलियन इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है. इसकी कुल रकम 220.50 करोड़ रुपए है. नए इश्यू से मिली राशि को मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए अलॉट किया जाएगा, जिसमें 150 करोड़ रुपए इस उद्देश्य के लिए निर्धारित किए गए हैं. अन्य राशि को सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

डेंटा वाटर आईपीओ में निवेश
निवेशकों को कम से कम 50 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. यानी एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए 14,700 रुपए का निवेश करना होगा. आईपीओ में 50% शेयर योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए रिजर्व है, 35% रिटेल निवेशकों के लिए और अन्य 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है.
डेंटा वाटर आईपीओ का आवंटन और लिस्टिंग डेट
डेंटा वाटर आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों को 27 जनवरी को शेयर अलॉट किया जाएगा, जिसके बाद 28 जनवरी को रिफंड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और शेयरों को डीमैट खातों में जमा किया जाएगा. डेंटा वाटर के शेयरों को 29 जनवरी को एनएसई और बीएसई दोनों पर लिस्ट किया जाएगा.
एसएमसी कैपिटल्स लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त है, जबकि इंटीग्रेटेड रजिस्ट्री मैनेजमेंट रजिस्ट्रार के रूप में कार्य कर रहा है.
डेंटा वाटर का कारोबार
2016 में स्थापित, डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस जल इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) सर्विसेज में एक्सपर्टीज रखता है. कंपनी वाटर मैनेजमेंट सॉल्युशंस में अहम भूमिका निभाती है, जिसमें पुनर्चक्रित जल के माध्यम से भूजल पुनर्भरण शामिल है.
अक्टूबर 2023 तक, डेंटा वाटर ने 27 जल प्रबंधन अवसंरचना परियोजनाएं पूरी कर ली हैं और वर्तमान में ₹984.23 करोड़ मूल्य की 22 अन्य परियोजनाओं पर काम कर रही है. यह फर्म भारत में उन कुछ कंपनियों में से एक है, जो पुनर्चक्रित जल का उपयोग करके भूजल पुनर्भरण प्रणालियों को डिजाइन करने, स्थापित करने, चालू करने, संचालन करने और रखरखाव करने में विशेषज्ञता रखती है.
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications