Upcoming IPO Next Week: जल्द ही निवेशकों को तगड़ी कमाई का मौका मिलने जा रहा है। आप 11 दिसंबर से पर्पल यूनाइटेड सेल्स लिमिटेड आईपीओ में निवेशकर पाएंगे। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 11 दिसंबर को खुल कर 13 दिसंबर को बंद होगा। आइए इसके बारे में आपको सारी डिटेल्स देते हैं।

ये है पर्पल यूनाइटेड सेल्स लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड (Purple United Sales IPO Price Band)
पर्पल यूनाइटेड सेल्स लिमिटेड आईपीओ का प्राइस बैंड 121-126 रुपये प्रति शेयर है। एक एप्लिकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 1000 शेयरों का है और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए मिनिमम निवेश राशि 1 लाख 26 हजार रुपये है। 32.81 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ट इश्यू है। यह 26.04 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है।
पर्पल यूनाइटेड सेल्स लिमिटेड आईपीओ का अलॉटमेंट
यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 11 दिसंबर को खुलेगा और 13 दिसंबर को बंद होगा। वहीं, 16 दिसंबर को शेयर अलॉटमेंट हो सकता है। कंपनी के शेयर 18 दिसंबर को NSE SME पर लिस्ट होंगे।
कंपनी के बारे में जानकारी
जतिंदर देव सेठ, भावना सेठ, इनोवेशन मोबाइल, वेब टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, मनीष देव सेठ और मोनिका सेठ कंपनी के प्रमोटर हैं। पर्पल यूनाइटेड किड्स के उत्पाद कई बड़ी ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं और कंपनी की प्रोडक्ट रेंज में टी-शर्ट, शर्ट, जैकेट, स्वेटर, डंगरी, रोम्पर, पार्टी वियर, ड्रेस, डेनिम, ट्राउजर, जेगिंग, स्कर्ट, जूते, बैलेरिना, सैंडल, कैप, टोट बैग, मोज़े आदि शामिल हैं।
कहां इस्तेमाल होंगे आईपीओ से जुटाए गए पैसे
कंपनी इस पैसे से का इस्तेमाल करके नए स्टोर खोलने के लिए, वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी। कंपनी मुख्य रूप से भारत में काम करती है, 5 राज्यों और 10 शहरों में 17 एक्सक्लूसिव स्टोर (जिन्हें ईबीओ कहा जाता है) और लोकप्रिय क्वालिटी चेन में 20 शॉप-इन-शॉप स्थान हैं। 31 मार्च, 2024 होने और 31 मार्च, 2023 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के बीच पर्पल यूनाइटेड सेल्स लिमिटेड के राजस्व में 64.12% की वृद्धि हुई और इसके बाद लाभ (पीएटी) में 222.7% की वृद्धि हुई।
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
