Sat Kartar Shopping IPO: निवेशकों को नए आईपीओ में निवेश करने का ऑप्शन मिलने वाला है। सत करतार शॉपिंग आईपीओ 10 जनवरी को खुल रहा है तो अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इससे पहले कुछ जरूरी डिटेल्स चेक कर लें।

सत करतार शॉपिंग आईपीओ का प्राइस बैंड
सत करतार शॉपिंग आईपीओ का प्राइस बैंड ₹77 से ₹81 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1600 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹1,29,600 है। एचएनआई के लिए मिनिमम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (3,200 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,59,200 है।
सत करतार शॉपिंग आईपीओ का अलॉटमेंट
सत करतार शॉपिंग आईपीओ 10 जनवरी, 2025 को खुलेगा और 14 जनवरी, 2025 को बंद होगा। सत करतार शॉपिंग आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 15 जनवरी को होने की उम्मीद है। सत करतार शॉपिंग आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और संभावित लिस्टिंग 17 जनवरी तय की गई है।
नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड सत करतार शॉपिंग आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। सत करतार शॉपिंग आईपीओ के लिए मार्केट मेकर प्रभात फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड है।
कंपनी के प्रमोटर श्री मनप्रीत सिंह चड्ढा, श्री प्रणव सिंह चड्ढा, सुश्री सिमरती कौर और मेसर्स अजूनी वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड हैं।
कंपनी के बारे में जानकारी
सत करतार शॉपिंग कंपनी की जून 2012 में शुरू हुई थी। यह एक आयुर्वेद हेल्थकेयर कंपनी है जो चिकित्सीय और जीवनशैली प्रोडक्ट्स लिए प्राकृतिक कल्याण समाधान प्रदान करने का काम करती है। कंपनी पारंपरिक आयुर्वेद प्रथाओं पर आधारित सभी तरह के प्राकृतिक उपचार और लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट प्रोवाइड करती है और यह अपनी वेबसाइट, थर्ड-पार्टी ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म, टेलीविज़न मार्केटिंग और Google और मेटा एप्लिकेशन के माध्यम से उत्पाद बेचती है।
IPO से जुटाए फंड का कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी?
अज्ञात अधिग्रहण (भारत या विदेश में) के खर्चों को पूरा करने के लिए कंपनी इस आईपीओ से मिले फंड का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा खर्चों को पूरा करने के लिए विज्ञापन और पूंजीगत व्यय को पूरा करने के लिए इसका यूज करेगी।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications