Upcoming IPO 1st January 2025: निवेशकों के लिए नए साल यानी साल 2025 में तगड़ी कमाई का मौका मिलने वाला है। लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस का आईपीओ 1 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और इसके लिए प्राइस बैंड कितना है और साथ ही, इससे जुड़ी अहम जानकारी के बारे में आपको बताते हैं।

लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस का आईपीओ का मिनिमम लॉट साइज
लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस का आईपीओ 25.12 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 2000 है। रिटेल निवेशक द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹1,04,000 है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (4,000 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,08,000 है।
लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस आईपीओ का प्राइस बैंड
यह इश्यू पूरी तरह से 48.30 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस आईपीओ का प्राइस बैंड 51 रुपये से 52 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस आईपीओ का सब्सक्रिप्श
लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस आईपीओ 1 जनवरी, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 3 जनवरी, 2025 को बंद होगा। लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस आईपीओ के लिए अलॉटमेंट सोमवार, 6 जनवरी 2025 को होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस आईपीओ की बीएसई एसएमई पर लिस्टिंग होगी और संभावित लिस्टिंग 8 जनवरी, 2025 तय की गई है।
लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर
श्रेनी शेयर्स लिमिटेड लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस आईपीओ के लिए मार्केट मेकर रिखव सिक्योरिटीज लिमिटेड है।
लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस कंपनी के बारे में खास बातें
नवंबर 2019 में शुरू हुई लियो ड्रायफ्रूट्स एंड स्पाइसेज ट्रेडिंग लिमिटेड ब्रांड VANDU के तहत अलग-अलग प्रकार के मसालों और ड्राई फ्रूट्स के निर्माण और बिजनेस में माहिर है। साथ ही " FRYD" के तहत जमे हुए और अर्ध-तले हुए प्रोडक्ट्स भी बनाती है। कंपनी अलग तरह की पैकेजिंग में साबुत और मिश्रित मसाले, भुने और स्वाद वाले ड्राई फ्रूट्स, घी, सीज़निंग और अन्य किराना सामान की सप्लाई करती है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
