Ex-Dividend Next Week: शेयर बाजार में इन दिनों तेज एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स में ऊपरी स्तरों से गिरावट दर्ज की जा रही. निफ्टी 50 इंडेक्स रिकॉर्ड हाई से करीब 10 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. बाजार की कमजोरी में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिसकी वजह कॉरपोरेट एक्शन है. ऐसे में नए कारोबारी हफ्ते में चुनिंदा स्टॉक्स एक्स-डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट समेत अन्य कॉरपोरेट एक्शन की वजह से फोकस में रहने वाले हैं.
तगड़े डिविडेंड वाले स्टॉक्स
कारोबारी हफ्ते की शुरुआत 18 नवंबर, 2024 को होगी. यह इमामी लिमिटेड प्रति शेयर ₹4 का अंतरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड डेट है. बता दें कि शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपए है. मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड भी 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 1 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दे रहा, जिसके लिए एक्स-डिविडेंड डेट सोमवार को है. सुंदरम फास्टनर्स लिमिटेड 1 रुपए के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 3 रुपए का अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.
अगले हफ्ते इन एक्स-डिविडेंड डेट पर ट्रेड करेंगे ये स्टॉक्स
कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन 19 नवंबर, 2024 को अक्ज़ो नोबेल इंडिया लिमिटेड 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 70 रुपए का अंतरिम डिविडेंड का एक्स-डिविडेंड डेट है. अशोक लेलैंड लिमिटेड 1 रुपए के फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 2 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दे रहा, जिसके लिए एक्स-डिविडेंड डेट मंगलवार है. एशियन पेंट्स लिमिटेड का फेस वैल्यू 1 रुपए है, जिसने प्रति शेयर 4.25 का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके लिए 19 नवंबर एक्स-डिविडेंड डेट है.
चंबल फ़र्टिलाइज़र्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के अंतरिम डिविडेंड के लिए 19 नवंबर एक्स-डिविडेंड डेट है. कंपनी ने 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 5 का अंतरिम डिविडेंड दे रही है. सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड भी 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 4 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही. इसका एक्स-डिविडेंड डेट मंगलवार को है. एसाब इंडिया लिमिटेड का शेयर भी 19 नवंबर को एक्स-डिविडेंड डेट पर ट्रेड करेगा, जोकि 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 25 का अंतरिम डिविडेंड देगी.

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड ने 7.2 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके लिए एक्स-डिविडेंड डेट 19 नवंबर है. इसी तरह गुजरात पिपावाव पोर्ट लिमिटेड भी 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 4 रुपए का अंतरिम डिविडेंड देगा, जिसका मंगलवार को एक्स-डिविडेंड डेट है. MRF लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए भी महीने के 19 तारीख अहम है, जोकि 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 3 का अंतरिम डिविडेंड दे रही.
इन्फो एज (इंडिया) लिमिटेड के लिए अंतरिम डिविडेंड के लिए 19 नवंबर अहम है, क्योंकि 12 रुपए के अंतरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड डेट है. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भी 6 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रहा, जोकि मंगलवार को एक्स-डिविडेंड डेट है. 20 नवंबर को शेयर बाजार में छुट्टी है. क्योंकि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव है. इसलिए इस दिन कोई कॉर्पोरेट एक्टिविटी नहीं है.
एक्स-डिविडेंड डेट क्या होता है?
एक्स-डिविडेंड डेट या एक्स-डेट, वह तारीख होती है जिसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को अगले डिविडेंड पेमेंट का फ़ायदा नहीं मिलता. यह तारीख, आम तौर पर रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले होती है.
21 नवंबर को इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस
छुट्टी के बाद खुल रहे शेयर बाजार के लिए 21 नवंबर की तारीख अहम रहेगी. क्योंकि इस दिन Gmm Pfaudler Ltd का शेयर एक्स-डिविडेंड डेट पर ट्रेड करेगा. यह 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 1 का अंतरिम डिविडेंड दे रहा है.
स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड
वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने ऐलान किया है कि वह 5 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी, जिसके लिए 22 नवंबर को एक्स-डिविडेंड डेट है. सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड उसी तारीख को स्टॉक स्प्लिट है. कंपनी के शेयर 10 फेस वैल्यू पर स्प्लिट होंगे. यानी 1 शेयर अलग होकर 10 शेयर में हो जाएंगे. क्योंकि स्टॉक स्प्लिट रेश्यो 10:1 है. इसका मतलब यह है कि अगर आपके पास बेस फेस वैल्यू पर सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज का एक शेयर है, तो आपको स्प्लिट के बाद 10 नए शेयर मिलेंगे.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications