
UP : उत्तर प्रदेश के लोगों को अब तेज गर्मी व उमस के वजह से बिजली संकट से 2-4 नहीं होना पड़ेगा। ऐसे वक्त में भी मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने भरपूर बिजली देने का इंतजाम कर लिया है।
मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर के साथ ही एनवीवीएन (एनटीपीसी) से आपात स्थिति में एक्स्ट्रा बिजली मिलेगी। इन राज्यों से पावर बैंकिंग के तहत सितंबर के महीने तक 304.20 करोड़ यूनिट बिजली उत्तर प्रदेश को मिलेगी।
इन राज्यों से यह बिजली के बदले बिजली एग्रीमेंट के तहत मिलनी है। सर्दियों के दौरान पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने इन राज्यों को सर प्लस बिजली देने का कार्य किया था। गर्मियों के दौरान इसको आवश्यकता के अनुसार वापस लिया जायेगा।
सर्दियों के दौरान यूपी पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक के साथ ही एनटीपीसी से पावर बैकिंग के तहत एग्रीमेंट किया था। इसके साथ ही पहले से ही मध्य प्रदेश और राजस्थान से एग्रीमेंट था।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज के अनुसार वर्ष 2022 में पावर बैंकिंग के तहत केवल 109.40 करोड़ यूनिट बिजली को मध्य प्रदेश और राजस्थान से लिया गया था।
चेयरमैन एम. देवराज के अनुसार इस साल एग्रीमेंट में नए राज्य के शामिल होने के बाद पावर बैंकिंग के तहत लगभग 3 गुना से ज्यादा 304.20 करोड़ यूनिट बिजली मिलेगी।
बारिश और उमस के दौरान जब उत्तर प्रदेश में बिजली की डिमांड 25,000 मेगावाट से ज्यादा होगी। उस वक्त बिजली बैंक से मिलने वाली जो बिजली है उस बिजली का अधिक इस्तेमाल किया जाएगा।
राजस्थान से पावर बैकिंग के तहत सबसे ज्यादा 197 करोड़ यूनिट बिजली राजस्थान से मिलेगी। इसके बाद कर्नाटक से 46.20 करोड़ यूनिट मिलेगी।
वही, जम्मू-कश्मीर से 29.40 करोड़ यूनिट, एनवीवीएन (एनटीपीसी) से 18.90 करोड़ यूनिट और तमिलनाडु से 6.20 करोड़ यूनिट मिलेगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश से 6.50 करोड़ यूनिट बिजली मिलेगी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications