
UP Govt : यूपी की योगी सरकार ने शनिवार को अपने 6 साल पूरे कर लिए। बता दें कि मौजूदा योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल शनिवार को पूरा हो गया। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। वे लगातार 6 साल तक उत्तर प्रदेश के सीएम रहने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये। इस मौके पर हैशटैग #6SaalUPKhushHaal सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग में रहा। इस हैशटैग के जरिए लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की उपलब्धियों की तारीफ की। आगे जानिए सरकार की उपलब्धियां क्या रहीं।
यूपी में सबसे बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर
सरकार के 6 साल पूरे करने पर योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) को संबोधित किया। पीसी को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा यूपी अब अपराधों के लिए नहीं जाना जाता। राज्य अपने त्योहारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यूपी में सबसे बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर है। इनमें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे का काम कुंभ 2025 से पहले पूरा किया जाएगा।

कई जिलों में है मेट्रो
सीएम योगी के अनुसार देश में सबसे ज्यादा मेट्रो अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी में हैं। राज्य में पांच जिलों में मेट्रो चल रही है। जल्द ही आगरा में भी मेट्रो चलेगी। बात करें हवाई अड्डों की तो सीएम ने कहा कि 2017 में जब हमारी सरकार सत्ता में आई थी, तब राज्य में केवल दो हवाईअड्डे चल रहे थे। वहीं गोरखपुर और आगरा के हवाईअड्डे आंशिक थे। पर आज राज्य में कुल 9 हवाई अड्डे चल रहे हैं और इतने ही प्रोसेस में हैं।

यहां बन रहे 2 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
सीएम योगी ने जानकारी दी कि अयोध्या और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम जारी है। इसी साल के अंत तक ये चालू हो जाएंगे। सीएम योगी ने दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज की जानकारी देते हुए कहा कि यूपी दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज की सौगात वाला राज्य है। इतना ही नहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश की पानी से जुड़ने की समस्या को खत्म करते हुए बनारस से लेकर हल्दिया तक पूर्वी बंदरगाह को जोड़ दिया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
