UP Weather Update Today: सावन का महीना शुरू हो गया है. मानसून के बादल देश के अलग-अलग हिस्सों में बरस रहे हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश में चुनिंदा इलाकों को छोड़ बारिश के बादल नजर नहीं आ रहे. खेतों में धान बुआई और अन्य खेती के लिए भी बारिश की जरूरत है. दूसरी ओर उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं. बरसने वाले बादल कब राज्य में झमाझम बारिश करेंगे? इस पर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
UP में बारिश को लेकर अलर्ट
उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ घंटों में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो जाएगा. इसके तहत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश के 42 जिलों में मौसम सुहाना रहेगा और अच्छी बारिश होगी. इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से फिलहाल तो राहत मिल सकती है. राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में झमाझम होगी बारिश
मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के महोबा, झांसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, इलाहाबाद, कौशांबी, चंदौली, वाराणसी, चित्रकूट, बांदा, और ललितपुर जैसे जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. इन जिलों के करीबन सभी जगहों पर बारिश की उम्मीद है. पश्चिमी जिलों में भारी बारिश के अनुमान हैं. इसके तहत नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़ और हाथरस समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में कई जगह बारिश के आसार हैं.
उमसभरी गर्मी से मिलेगी राहत?
IMD ने कहा कि अगले 2 दिनों में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ेगा. इसके बाद अच्छी बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है.
More From GoodReturns

दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications