UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है. इससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है. हालांकि, मौसम विभाग ने 11 जून से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश
भीषण गर्मी और पुरवाई हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश में उमस बढ़ गई है. राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून तक गर्मी बढ़ने की संभावना है, जिसके बाद 11 जून से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है.
गर्मी के कारण लोगों को कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं. खासकर ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों को। बाहर निकलने पर पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है. अमौसी स्थित प्रदेश के मुख्य मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश को प्रभावित करने वाला सक्रिय मौसमी तंत्र कमजोर पड़ गया है. इससे मौसम ड्राय हो गया है. इसके कारण सोलर रेडिएशन यानी सीधी धूप की वजह से गर्मी बढ़ रही है.

11 जून से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना है. आंधी और बारिश शुरू होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून की शाम तक हवा के ऊपरी क्षोभमंडल में प्रति चक्रवात की स्थिति बनने जा रही है. इसके साथ ही बढ़ता तापमान तेज हवाओं को बढ़ाने में मदद करेगा. ऐसे में 11 जून से मौसम बदलने लगेगा और कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा. लखनऊ में 11 जून की शाम या 12 जून को बारिश की संभावना है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
