नयी दिल्ली। दक्षिण कोरिया की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने दो दमदार स्मार्टफोन की कीमतें घटा दी हैं। सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए70 की कीमतों में 4000 रुपये तक की कटौती की है। दरअसल सैमसंग अगले हफ्ते में गैलेक्सी ए51 और गैलेक्सी ए71 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जो इन दोनों स्मार्टफोन का नया वर्जन होंगे। इसीलिए कंपनी ने गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए70 के दाम कम कर दिये हैं। गैलेक्सी ए51 की कीमत 22,900 रुपये और गैलेक्सी ए71 की कीमत 29,990 रुपये हो सकती है। गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए70 पर कंपनी की तरफ से दिया जा रहा यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए है। आप इन स्मार्टफोन को कम कीमत पर 31 जनवरी तक देश भर में किसी भी ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं कि इस समय ये स्मार्टफोन आपको कितने में मिलेंगे।

17,490 और 23,990 रुपये में मिलेंगे ये स्मार्टफोन
सैमसंग का गैलेक्सी ए50 का 6 जीबी रैम वर्जन 21,490 रुपये में मिल रहा था, जो अब प्राइट कट के बाद आपको 17,490 रुपये में मिल जायेगा। मगर इसके 4 जीबी रैम वाले वर्जन की कीमत नहीं घटायी गयी है। वहीं गैलेक्सी ए70 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वर्जन की कीमत 27,990 रुपये थी, मगर अब यह आपको 23,990 रुपये में मिल जायेगा। गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए70 अमेजन जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अब कम कीमत में मिल रहे हैं। गैलेक्सी ए50 4जीबी + 64 जीबी वर्जन 14,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 6जीबी मॉडल की कीमत 17,990 रुपये ही है। अमेजन पर गैलेक्सी ए70 आपको 24,990 रुपये में मिल रहा है।
क्या हैं इन स्मार्टफोन में खास
फीचर्स की बात करें तो गैलेक्सी ए50 में 6.4-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले है, जिसमें 1,080 x 2,340 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन है। इसके रियर में तीन कैमरे हैं, जिनमें मैन कैमरा 25 मेगापिक्सेल का है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 25 मेगापिक्सेल का ही है। फोन में 4000 एमएएच की फास्ट चार्जिंग वाली दमदार बैटरी है। उधर गैलेक्सी ए70 में 4500 एमएएच फास्ट चार्जिंग बैटरी और 6.41 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसके रियर में मुख्य कैमरा और फ्रंट कैमरा दोनों 32 मेगापिक्सल के हैं।
यह भी पढ़ें - नोकिया का ऑफर : 475 रु में लें 13000 रु वाला स्मार्टफोन
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications