नयी दिल्ली। अगर आप नये साल से पहले कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपके एक लिए एक बहुत अच्छी खबर लेकर आए हैं। देश की बड़ी कार निर्माताओं में से एक हुंडई ने दिसंबर में अपनी शानदार कारों पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। पिछले महीने फेस्टिव सीजन में कारों पर एक से एक बढ़िया डील मिल रही थी। मगर 2021 की शुरुआत से पहले आपके पास सस्ते में कार खरीदने का एक और चांस है। हुंडई अपनी कारों पर 1 लाख रु तक का डिस्काउंट दे रही है। आइए जानते हैं हुंडई के अलग-अलग मॉडल पर मिलने वाली छूट के बारे में।
हुंडई औरा
हुंडई औरा पर आपके पास 65000 रु तक बचाने का मौका है। कंपनी की इस धांसू कार पर 65000 रु तक का डिस्काउंट दे रही है। इनमें 20000 रु के कैश डिस्काउंट के अलावा 15000 रु का एक्सचेंज बोनस शामिल है। साथ ही इस कार के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर आपको 30000 रु का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट भी मिलेगा। इस कार की शुरुआती कीमत 5.86 लाख रु है। इस कार के वेरिएंट्स में 998 से लेकर 1197 सीसी तक का इंजन दिया गया है, जो 20 से 28 किमी तक का माइलेज देते हैं।
इस कार पर बचाएं 1 लाख रु
हुंडई एलांट्रा पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही इस कार पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। इस सेडान के पेट्रोल वेरिएंट पर 40,000 रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस कार की शुरुआती कीमत 17.60 लाख रु है, जो 20.65 लाख रु तक जाती है। एलांट्रा में 1999 सीसी तक का दमदार इंजन दिया गया है। ये कार 14.62 किमी तक का माइलेज देती है।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
हुंडई ग्रैंड आई10 एनआईओएस पर 55000 रु तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट में 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। कार के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर आपको 30,000 रुपये का अतिरिक्त कैश बेनेफिट भी मिलेगा। ये हुंडई की सस्ती कारों में से एक है। ग्रैंड आई10 नियोस की शुरुआती कीमत 5.13 लाख रु है, जो 8.35 लाख रु तक जाती है। ये कार 26.2 किमी तक का माइलेज देती है।
हुंडई ग्रैंड आई10
हुंडई ग्रैंड आई 10 भी 55,000 रु तक की छूट के साथ मिल रही है। इस कार पर 40,000 रुपये की नकद छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। हुंडई ग्रैंड आई10 की कीमत 5.91 लाख रु से शुरू होकर 5.99 लाख रु तक है। ये कार 1197 सीसी तक के इंजन से लैस और 18.9 किमी तक का माइलेज देती है।
हुंडई सैंट्रो (एरा)
हुंडई सैंट्रो के एरा वेरिएंट पर आपको 20,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ-साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इस हैचबैक के अन्य सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट भी मिलेगा। बता दें कि हुंडई जिन कारों पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है उनमें नई आई20, क्रेटा, वेन्यू, वरना, टक्सन, और कोना ईवी शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications