नयी दिल्ली। भारतीय ऑटो इंडस्ट्री 2018 से ही मुश्किलों का सामना कर रही है। 2018 में ऑटो कंपनियों की सेल्स में गिरावट आनी शुरू हो गई थी और मंदी ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। इसके बाद पिछले साल बीएस-6 उत्सर्जन मानदंडों और अर्थव्यवस्था में लिक्विडिटी की कमी के चलते नए वाहनों की मांग और गिर गई। इसके बाद ऑटो कंपनियां रिकवरी की उम्मीद कर रही थीं, मगर कोरोना महामारी आ गई। इससे कंपनियों का प्रोडक्शन और सेल्स दोनों लुढ़क गए। ऑटो कंपनियों के लिए हालात से पहले भी बुरे हो गए। अब कोरोनावायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन में सरकार ने काफी ढील दे दी है, जिससे ऑटो कंपनियां अपना प्रोडक्शन और सेल्स बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं। मगर लोग नई गाड़ी खरीदने पर पैसे खर्च करने को लेकर सतर्क हैं। इसी के मद्देनजर होंडा सहित कई दिग्गज कंपनियों ने अपनी दमदार कारों पर खास ऑफर पेश किए हैं। आइए जानते हैं इन खास ऑफर्स के बारे में।
होंडा अमेज मिल रहे ऑफर्स
हुंडई ने अपनी कारों पर 1 लाख रु तक के बेनेफिट का ऐलान किया था। मारुति भी कई ऑफर दे रही है। इसी लिस्ट में होंडा भी शामिल हो गई है। होंडा अपनी बीएस-6 अमेज और होंडा सिटी पर काफी आकर्षक ऑफर दे रही है। जापानी कार निर्माता होंडा बीएस-6 अमेज़ पर 32,000 रु तक के बेनेफिट की पेशकश कर रही है, जिनमें दो साल की विस्तारित वारंटी (चौथा और पांचवां वर्ष) शामिल है। इसकी बढ़ी हुई वारंटी अवधि की कीमत 12,000 रु है। होंडा अपनी अमेज पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 20000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। यदि आपके पास पुरानी कार नहीं है, तो आप आधी लागत पर दो साल की और वारंटी और तीन साल की होंडा केयर मेंनटेनेंस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।
होंडा सिटी पर 1 लाख रु तक के बेनेफिट
यदि आप होंडा सिटी खरीदने चाह रहे हैं तो आपको और भी बेहतर ऑफर मिल सकते हैं। वर्तमान जनरेशन मिड साइज सेडान पर आपको 1 लाख रु तक के बेनेफिट मिलेंगे। बीएस-6 होंडा सिटी एसवी (एमटी), वी (एमटी), और वी (सीवीटी) मॉडल पर 25,000 रु तक की नकद छूट और 20,000 रु तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप वीएक्स (एमटी) खरीदते हैं तो आपको 37,000 रु तक की नकद छूट और 35,000 रु का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। होंडा सिटी वीएक्स (सीवीटी), जेडएक्स (एमटी) और जेडएक्स (सीवीटी) वेरिएंट पर 50,000 रु तक की नकद छूट और 50,000 रु का ही एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
बाकी कंपनियों के ऑफर
हुंडई डीलर सैंट्रो, ग्रैंड आई 10 एनआईओएस, एलीट आई 20 और एलांट्रा पर 40,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के अलावा 10,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये के बीच सीधे कैश छूट तक दे रहे हैं। प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी लगभग पूरी रेंज पर 10,000 रुपये से 45,000 रुपये तक के लाभ दे रही है। वहीं टाटा हैरियर, टियागो और टिगोर पर आप 25,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक की बेनेफिट स्कीम का फायदा उठा सकते हैं, जिसमें नकद छूट भी शामिल है। वोक्सवैगन ने पोलो टीएसआई एडिशन (हाईलाइन प्लस एमटी वेरिएंट) की कीमतें 13,000 रुपये से घटाकर 7.89 लाख रुपये और वेंटो की कीमत 1 लाख रुपये से घटा कर 10.99 लाख रुपये कर दी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
