हाल ही में पीएम मोदी ने भारत को 2024-25 में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने लक्ष्य को हासिल करने की बात की थी।
नई दिल्ली: हाल ही में पीएम मोदी ने भारत को 2024-25 में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने लक्ष्य को हासिल करने की बात की थी। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को बढ़ाने के प्रयास में 2025 तक 1 ट्रिलियन माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए अपनी रणनीति को आकार देने के लिए एक सलाहकार नियुक्त करने का फैसला किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी सरकार ने शुक्रवार को प्रस्ताव के लिए एक अनुरोध (आरएफपी) दस्तावेज़ जारी किया है। मालूम हो कि वर्ष 2018-19 में यूपी की अर्थव्यवस्था $ 0.23 ट्रिलियन थी। राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन माइलस्टोन तक पहुंचाने के लिए सरकार को पांच गुना अर्थव्यवस्था बढ़ाना अपने आप में सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा कुछ "विशाल कदम" उठाए जाने की आवश्यकता है। जानकारी दें कि वर्तमान में यूपी की विकास दर 7% है। आपको बता दें कि यूपी सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए यूपी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्य को एक राष्ट्रीय लक्ष्य के साथ लेकर चलने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री एक प्रमुख भूमिका निभाने के इच्छुक हैं। इसके लिए मौजूदा विकास दर को पर्याप्त रूप से बढ़ाने की आवश्यकता होगी और बुनियादी ढांचे में सुधार के अलावा, निवेश दर में उल्लेखनीय वृद्धि की आवश्यकता होगी।
बता दें कि सलाहकार को सभी प्रमुख क्षेत्रों में राज्य के मैक्रो और माइक्रो इकोनॉमिक सेक्टोरल डेटा का महत्वपूर्ण विश्लेषण करना होगा। इसके साथ ही उन प्रमुख कारकों की पहचान करनी होगी, जिन्होंने पिछले चार वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि में योगदान दिया है। इन कारकों में केंद्र की नीतियां शामिल होंगी। इसके साथ ही राज्य सरकार, मानव संसाधन, बुनियादी ढांचा, नई तकनीक का अनुप्रयोग, विशेष परियोजनाएं भी होंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications