नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से केवल "रुपे कार्ड्स" को बढ़ावा देने के लिए कहा है। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया है कि भारतीय नागरिकों के लिए किसी दूसरे कार्ड के बजाय रुपे कार्ड होना जरूरी है। रुपे कार्ड को विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है। बता दें कि रुपे भारत का अपना कार्ड पेमेंट नेटवर्क है जिसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने डिजाइन किया गया है। जहां तक बेनेफिट की बात है तो फेस्टिव सीजन में रुपे कार्डधारकों को आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। बल्कि इस समय रुपे महोत्सव कार्निवल चल रहा है। रुपे कार्ड पर मिलने वाले शानदार ऑफर को जानने के लिए आप रुपे वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां हम आपको रुपे कार्ड पर मिल रहे 6 बड़े ऑफर्स के बारे में। यह ऑफर कपड़ों, हेल्थ और मेडिकल सेवाओं, स्मार्टफोन, फूड, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिल हैं।
होम क्लीनिंग सर्विसेज
अगर आप अपने घर की सफाई कराना चाहते हैं तो इस दिवाली रुपे कार्ड की मदद से ये काम आसानी से किया जा सकता है। आपको होम क्लीनिंग सर्विसेज पर रुपे कार्ड के इस्तेमाल से कुछ डिस्काउंट भी मिलेगा। वैसे भी दिवाली के खास और शुभ अवसर पर घर की रंगाई-पुताई कराई जाती है। इसलिए आपके पास मौका है इस सुविधा पर कुछ पैसे बचाने का।
हेल्थकेयर पर छूट
आप अपोलो फार्मेसी स्टोर्स पर 15 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। आपको बस केमिस्ट को रुपे कोड दिखाना होगा। हेल्थकेयर पर छूट एक बेहतर मौका है। इस चांस का फायदा उठा लीजिए।
अमेजन शॉपिंग पर बचाएं पैसे
रुपे फेस्टिव कार्निवल स्कीम का उपयोग करके अमेजन से इस त्योहारी सीजन में शॉपिंग का मजा लीजिए। http://Amazon.in पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में अपने रुपे डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें और 1000 रुपये की न्यूनतम खरीदारी पर 10 प्रतिशत की छूट पाएं। छूट की लिमिट 250 रुपये है।
सस्ते में खरीदें किराने का सामान
यदि आप किराने का सामान खरीदने जा रहे हैं तो भी आप अपने बिल पर कुछ पैसे बचा सकते हैं। रुपे कार्ड से आप रिलायंस स्टोर पर 2000 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी पर 5 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। आपको अधिकतम छूट 300 रु की मिलेगी।
जी5 सब्सक्रिप्शन पर 20 फीसदी की छूट
आप अपने फेस्टिव सीजन को RuPay Festive Carnival से सुपरहिट बनाइ सकते हैं। अपने रुपे कार्ड का उपयोग करें और जी5 के 6 महीने और 12 महीने के सब्सक्रिप्शन पर 20 प्रतिशत की छूट प्राप्त करें। जी5 पर आपको ढेर सारा एंटरटेनमेंट कंटेंट मिलेगा।
यहां होगा सबसे ज्यादा फायदा
रुपे कार्ड की मदद से आपको 52 फीसदी तक भी डिस्काउंट मिल सकता है। जिन चीजों पर आप इस डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं उनमें टीवी, एसी और स्मार्टफोन शामिल हैं। ये बेनेफिट आपको सैमसंग प्रोडक्ट्स पर ही मिलेगा। रुपे एक घरेलू कार्ड पेमेंट सर्विस है जिसे 26 मार्च 2012 को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने लॉन्च किया था। इसके पीछे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का पेमेंट्स का एक घरेलू, खुला और बहुपक्षीय सिस्टम तैयार करने के विजन भी था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
