
UP : मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि राज्य में उद्यम स्थापित करने के लिये अनुकूल सबसे वातावरण है। उत्तर प्रदेश में कोई भी माफिया आतंक नहीं फैला सकता है। हर एक जिला अपनी पहचान और सरकार के साथ सुरक्षित है। इसके साथ ही निवेशकों के हितों और पूंजी की रक्षा करने में सक्षम है।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हरदोई जिले और लखनऊ जिले में लोक भवन में पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल्स एंड अपैरल योजना के तहत एक हजार एकड़ की जमीन में एक कपड़ा पार्क स्थापित करने के लिए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 6 साल के प्रयास के परिणाम के स्वरूप उत्तर प्रदेश को 35 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के इन्वेस्ट प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
इन इन कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाकर जमीन 10 लाख करोड़ रु तक का इन्वेस्ट लाने के लिए आगे बढ़ रही है। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गारमेंट्स और कपड़ा के लिए यूपी की अपनी नीति है।
कपड़ा उद्योग में विद्युत के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन इनवेस्टर्स को प्रोत्साहित करने की हमारी नीति के तहत प्रति यूनिट 2 रूपये की छूट देने का कार्य करेगी।
इस कार्यक्रम में भारत सरकार के अपर सचिव कपड़ा रोहित कंसल और उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं कपड़ा उद्योग अमित मोहन प्रसाद के बीच एमओयू का आदान प्रदान हुआ। यह पार्क राज्य सरकार और केद्र सरकार की मदद से विकसित किया जा रहा है। जिसमें निजी भागीदारी भी होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications