UP Panchayat Sahayak Bharti 2024: अक्सर लोग सरकारी जॉब करने की सोचते हैं लेकिन उन्हें यह पता ही नहीं होता है कि वह कैसे अप्लाई करें और किस पोस्ट के लिए आवेदन करें। अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।

आप 12वीं पास कर चुके हैं तो आपको उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग में आपको जॉब करने का अवसर मिल जाएगा। उम्मीदवार इन पदों के लिए बेहद आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर हो रही है बंपर भर्तियां
उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग में आज 15 जून, 2024 से पंचायत सहायक/अकाउंटेंट- डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इन पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 जून, 2024 है।
इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में सहायक/अकाउंटेंट- डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों को भरा जाएगा।
आप अगर 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट panchayatiraj.up.nic.in. पर आवेदन कर सकते हैं। कुल 4821 पदों पर इस बार भर्ती हो रही है।
पात्रता जानने के बाद करें अप्लाई
पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण किया होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार का उसी ग्राम सभा का निवासी होना चाहिए जिस ग्राम सभा के लिए वो आवेदन कर रहा है। अगर आप अप्लाई करने जा रहे हैं तो इस पोस्ट के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी को उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट panchayatiraj.up.nic.in पर जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करना है।
इसके बाद फॉर्म में पूरी जानकारी भरकर एवं संबंधित आवश्यक दस्तावेज अटैच करके इसे अपनी ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय या जिला पंचायत राज अधिकारी के ऑफिस में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से या स्वयं ऑफिस में जाकर जमा किया जा सकता है।
इतनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहें उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। सभी श्रेणी के उम्मीदवार फ्री में आवेदन कर सकते हैं पंचायत सहायकों को 6000 रुपये मासिक वेतन मिल सकता है। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
इस माह में होगी नियुक्ति
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति जुलाई 2024 माह में हो जाएगी। इस भर्ती की नोटिफिकेशन के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण एवं संस्तुति 15 से 21 जुलाई तक की जाएगी और इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 22 से 24 जुलाई के बीच नियुक्ति पत्र निर्गत किये जाएंगे।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
