
UP Govt : आज के समय में युवा नौकरी के बजाय स्वरोजगार की तलाश में रहते हैं। ऐसे युवाओं के लिए केंद्र के साथ साथ राज्य सरकारें भी योजनाएं चला रही हैं, ताकि स्वरोजगार शुरू करने में उनकी मदद की जा सके। इसी तरह की एक योजना उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी चलायी जा रही है। ये है मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना। इस योजना के तहत युवा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करना होगा आवेदन
राज्य के युवा इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, डिजिटल सिग्नेचर, निवास प्रमाण पत्र, हाई स्कूल की मार्क शीट और प्रोजेक्ट रिपोर्ट शामिल हैं। फिर आप मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

ऑफलाइन कैसे होगा आवेदन
इस संबंध में यदि आप अधिक जानकारी चाहते हैं तो जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में संपर्क करें। बाकी यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहें तो आपको इसी केंद्र के कार्यालय में जाना होगा और वहां एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। राज्य का जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र इस योजना के तहत लोन आवेदन मांग रहा है।

कौन कर सकता है आवेदन
इस योजना का फायदा लेने वालों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। यदि आप हाई स्कूल पास हैं तो स्वरोजगार के लिए आपको उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रुपये का लोन मिल सकता है। इसी तरह सर्विस क्षेत्र के लिए लोन की राशि अधिकतम 10 लाख रुपये है। केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारों ने भी स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है। इसीलिए इस तरह की योजनाएं शुरू की गयी हैं। इस योजना का फायदा यह है कि युवा अपना उद्योग लगाने के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं।

More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
