
UP Govt : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने मछुआ और मल्लाह समुदाय के लिए एक बड़ी घोषणा की है। अब सरकार नाव और सम्बन्धित संसाधन की खरीद पर 40 फीसदी तक अनुदान देगी। शासन के द्वारा इसके लिए निषादराज बोट सब्सिडी योजना में प्रावधान किया है। इससे जो निर्धन मछुआरे है। इन मछुआरों को स्वावलंबन में आर्थिक रूप से मदद प्राप्त होगी।
इस योजना में मत्स्य पालक और मछुआरा समुदाय के लोग विभाग के पोर्टल में ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है या फिर इसमें ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। उनको जलाशय के प्रबंधन, नदी, संरक्षण एवं आजीविका चलाने के लिए मत्स्याखेट के लिए इसका फायदा मिलेगा।
मल्लाह समुदाय की केवल 12 जातिर्यों को इसका फायदा नाव आदि की खरीद पर ही मिलेगा। जिस व्यक्ति ने ऑनलाइन आवेदन किया है उसको ऑनलाइन आवेदन के ऑफलाइन अभिलेख राजीव भवन कार्यालय में जाकर जमा करवाना होगा। इतना ही नहीं वही, कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
अगर हम सरकार की इस योजना के लिए पात्रता की बात करें, तो फिर 0.40 हैक्टेअर या बड़े तालाबों के पट्टाधारक मत्स्यपालक इस योजना में पात्र होंगे। इसके साथ ही निजी तालाबों के स्वामी मत्स्यपालक भी पात्र होंगे। वही, मत्स्याखेट के साथ नौकायन में लगे। मछुआ मल्लाह समुदाय के व्यक्ति भी इस योजना के लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
पात्र व्यक्ति बिना इंजन की नाव, फाइबर रिइनि फोर्स्ट प्लास्टिक बोट, बुडेन फिशिंग बोर्ड, आइस बॉक्स, जाल, लाइफ जैकेट आदि खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं इसमें मछुआरे एवं नौकायन करने वाले लोग लाभांवित हो सकेंगे।
सरकार की योजना के तहत 67 हजार रु तक की नाव की खरीद पर 40 फीसदी सब्सिडी देने का प्रावधान है। इस 67 हजार रु का 40 फीसदी 26800 रु सब्सिडी मिलेगी और इसका 60 फीसदी 40200 रु का व्यय स्वयं के संसाधनों से लाभार्थी को लगाना होगा। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक प्रशांत गंगवार की तरफ से बताया गया है कि राज्य सरकार के द्वारा निषादराज बोट सब्सिडी योजना में नौकायन और मत्स्याखेट करने वाले मल्लाह एवं मछुआ समुदाय के लिए 40 फीसदी सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
