
UP Govt Cycle Scheme : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के छात्र और छात्राओं के लिए कई तरह की खास योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक योजना के तहत राज्य सरकार ने छात्राओं को मुफ्त में साइकिल देने का फैसला लिया है। बता दें कि सरकार की तरफ से इसके लिए टेंडर निकाल दिया गया है। इस योजना को राज्य सरकार के महिला सशक्तिकरण लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
किन छात्राओं को मिलेगी साइकिल
गौरतलब है कि यूपी सरकार राज्य की अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को फ्री में साइकिल देगी। इस मामले में कई जगह टेंडर जारी किये गये हैं, जिनमें बलरामपुर, लखीमपुर और वाराणसी शामिल हैं। राज्य सरकार की नयी पहल के तहत यूपी की कक्षा 6, 9 और 11 की छात्राएं सरकार से फ्री में साइकिल ले सकती हैं। योगी सरकार इस पहल के तहत लगभग ढाई हजार छात्राओं को साइकिलें देगी।

शिक्षा को बढ़ावा देना है मकसद
छात्राओं को साइकिल मिलने से दो फायदे हैं। पहला कि उनका घर से स्कूल तक आना-जाना आसान हो जाएगा। दूसरी बात कि इससे छात्राओं और उनके परिवारों के बीच शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि राज्य सरकार निर्माण श्रमिकों को भी साइकिल देती है। इसके लिए उत्तर प्रदेश में साइकिल सहायता योजना का फायदा लिया जा सकता है। निर्माण श्रमिकों को अपने काम की जगह पर जाने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। उनके पास साइकिल नहीं होती, इसलिए उन्हें पैदल ही जाना पड़ता है, जिसमें काफी समय लगता है। इसीलिए सरकार श्रमिकों को साइकिल योजना का लाभ देती है।

क्या है पात्रता
इस योजना का फायदा लेने के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। दूसरे आवेदक को 6 माह पहले श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आर्थिक रूप से कमजोर लोग ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। व्यक्ति के परिवार का कोई सदस्य किसी सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
